Apple vs Samsung: स्मार्टफोन बाजार का महारथी कौन? देखें क्या कहते हैं आंकड़े

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 03 Nov 2024 10:42 PM

विज्ञापन

Samsung Galaxy vs Apple iPhone: Who Is King Of Indian Smartphone Market?

Apple Vs Samsung: काउंटरपॉइंट ने अपनी रिपोर्ट में बताया है क‍ि भारतीय बाजार पर किस कंपनी का कब्‍जा है.

विज्ञापन

Apple Vs Samsung: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में किस मोबाइल कंपनी का जलवा है? इस सवाल के जवाब अलग-अलग होते हैं. ऐपल क्लास की पसंद है, तो सैमसंग मास की पसंद बनकर उभर रहा है. हाल ही में काउंटरपॉइंट ने अपनी रिपोर्ट में बताया है क‍ि भारतीय बाजार पर किस कंपनी का कब्‍जा है.

सैमसंग इस मामले में आगे

दक्षिण कोरियाई इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग 22.8 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ भारतीय स्मार्टफोन बाजार में मूल्य के हिसाब से सबसे आगे रही है. 2024 की तीसरी तिमाही में सैमसंग ने आईफोन विनिर्माता ऐपल के साथ अंतर को थोड़ा बढ़ा लिया है. काउंटरपॉइंट रिसर्च की हालिया जारी रिपोर्ट में यह कहा गया है.

ऐपल दूसरे नंबर पर

जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान मूल्य के संदर्भ में भारतीय स्मार्टफोन बाजार में ऐपल, सैमसंग के बाद दूसरे स्थान पर रही. काउंटरपॉइंट के वरिष्ठ शोध विश्लेषक प्राचिर सिंह ने कहा, प्रीमियमीकरण की प्रवृत्ति से प्रेरित बाजार तेजी से मूल्य वृद्धि की ओर बढ़ रहा है, जिसे बदले में आक्रामक ईएमआई (मासिक किस्त) ऑफर और ट्रेड-इन से समर्थन मिलता है.

सैमसंग का तगड़ा गेम प्लान

सैमसंग वर्तमान में 23 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ मूल्य के मामले में बाजार में सबसे आगे है. ब्रांड अपनी प्रमुख गैलेक्सी एस शृंखला को प्राथमिकता दे रहा है और अपने मूल्य-संचालित पोर्टफोलियो को बढ़ा रहा है. सिंह ने कहा कि सैमसंग ए सीरीज में अपनी मध्यम स्तर की शृंखला और किफायती प्रीमियम मॉडल में गैलेक्सी एआई फीचर्स को भी एकीकृत कर रही है, जिससे उपभोक्ताओं को उच्च मूल्य खंडों में अपग्रेड करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है.

ऐपल ने छोटे शहरों में बढ़ायी पैठ

रिपोर्ट के अनुसार, मूल्य के लिहाज से सैमसंग की हिस्सेदारी सितंबर, 2024 की तिमाही में एक साल पहले के 21.8 प्रतिशत से बढ़कर 22.8 प्रतिशत हो गई, जबकि ऐपल की हिस्सेदारी 21.8 प्रतिशत से मामूली रूप से घटकर 21.6 प्रतिशत रह गई. काउंटरपॉइंट ने कहा कि ऐपल ने छोटे शहरों में आक्रामक रूप से विस्तार किया है.

वीवो ने भी गाड़े झंडे

चीनी स्मार्टफोन विनिर्माता वीवो 19.4 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ मात्रा के लिहाज से भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अग्रणी रही, जबकि मूल्य के लिहाज से 15.5 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ यह तीसरे स्थान पर रही. पीटीआई भाषा की रिपोर्ट के अनुसार, इसी तरह मूल्य के मामले में अग्रणी सैमसंग मात्रा के मामले में 15.8 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ तीसरे स्थान पर रही. शाओमी 16.7 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर है. ओप्पो और रियलमी की मात्रा हिस्सेदारी साल-दर-साल आधार पर घटकर क्रमशः 13.4 और 11.3 प्रतिशत रह गई.

20 हजार से सस्ता यह Samsung स्मार्टफोन करेगा OnePlus की छुट्टी, भर-भर कर मिले फीचर्स

iPhone 16 Vs iPhone 16 Pro Max: कौन वाला आईफोन आपके लिए रहेगा सही? जानें

27 हजार रुपये में 90 हजार वाला iPhone 16 कैसे खरीदा? सोशल मीडिया में वायरल हो गया तरीका

Apple ला रही सस्ता iPhone, इस पॉपुलर मॉडल जैसा होगा डिजाइन, कीमत बस…

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola