Union Budget 2024 LIVE Streaming: केंद्रीय बजट की लाइव स्ट्रीमिंग कब, कहां और कैसे देखें? यहां जानें
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 23 Jul 2024 7:15 AM
Union Budget 2024 Live Stream How to watch
Union Budget 2024 Live Streaming: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पूर्ण बजट यानी केंद्रीय बजट 2024-25 को पेश करने के लिए तैयार हैं. जानते हैं कि बजट 2024 को आप कब, किस समय, और कहां से लाइव देख सकते हैं-
Union Budget 2024 Live Streaming: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रिकॉर्ड बनाते हुए लगातार 7वीं बार बजट पेश करने वाली हैं. चूंकि यह साल चुनावी था, ऐसे में परंपरा को निभाते हुए अंतरिम बजट को चुनाव के मतदान से पहले पेश किया गया था और वित्त मंत्री अब पूर्ण बजट 2024 भी पेश होने के लिए तैयार हैं. मोदी सरकार 3.0 की ओर से आज पेश किये जा रहे केंद्रीय बजट 2024-25 को आप कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं? आइए जानते हैं –
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी 7वां बजट
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार 23 जुलाई को सुबह 11 बजे केंद्रीय बजट पेश करेंगी. देश की वित्त मंत्री के रूप में निर्मला सीतारमण के कार्यकाल का 7वां केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा. अंतरिम बजट में आम लोगों के लिए महंगाई से राहत की बात नहीं थी, लेकिन पूर्ण बजट से कुछ खास फायदे वाली बात की उम्मीद जनता ने लगा रखी है. 23 जुलाई का दिन बजट 2024-25 के लिए तय है और देश की निगाहें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के ऊपर टिकी हुई हैं.
Google URL Shortener: बंद हो रही गूगल की यह सर्विस, क्या आप इससे होंगे प्रभावित?
Budget 2024 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
आप केंद्रीय बजट 2024 की लाइव स्ट्रीमिंग और लेटेस्ट अपडेट्स प्रभात खबर डॉट कॉम पर देख सकते हैं. इसके अलावा, सरकारी चैनलों के माध्यम से भी बजट प्रसारण की लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकती है. वित्त मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही, आप दूरदर्शन चैनल, संसद टीवी और दूरदर्शन की ऑफिशियल यूट्यूब चैनल्स पर भी आप बजट 2024 की लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकती है.
बजट 2024 दस्तावेज की पीडीएफ फाइल कहां से मिलेगी?
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किये जानेवाले 7वें बजट की लाइव स्ट्रीमिंग अगर आप नहीं देख पाए हैं, तो आप इसके डॉक्यूमेंट्स की पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर सकते हैं. पूरे बजट 2024 के दस्तावेज की पीडीएफ फाइल दो भाषाओं – हिंदी और अंग्रेजी में डाउनलोड की जा सकती हैं. इसके लिए आपको सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://www.indiabudget.gov.in/ पर विजिट करना होगा.
BOSS ने भारत को Microsoft Outage के खतरे से बचाया, डॉ कलाम का ब्रेनचाइल्ड है खास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










