Budget 2024: बजट से मोबाइल यूजर्स को लगा झटका, बढ़ेंगे टैरिफ, 5G रोलआउट में हो सकती है देरी

Updated:
विज्ञापन

PM Modi inaugurate ITU WTSA India Mobile Congress 2024

Budget 2024: टेलीकॉम इक्विपमेंट Printed Circuit Board Assemblies (PCBA) पर कस्टम ड्यूटीज में इजाफा कर दिया गया है. ध्यान देने वाली बात यह है कि टेलीकॉम इक्विपमेंट पर 10% से 15% तक के कस्टम ड्यूटीज लगाए गए हैं.

विज्ञापन

Budget 2024: आज मंगलवार को मोदी 3.0 कार्यकाल की पहली बजट पेश की गई. इस यूनियन बजट 2024 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया. आम बजट 2024 को अनाउंस करते हुए उन्होने कई बड़े ऐलान किए. इस दौरान मोबाइल फोन और मोबाइल चार्जर पर कस्टम ड्यूटी को घटाकर 15 प्रतिशत कर दिया गया, जिससे मोबाइल फोन और मोबाइल चार्ज के कीमतो में गिरावट देखने को मिलेगी.

विज्ञापन

मोबाइल यूजर्स पर पड़ेगा असर

वहीं दूसरी ओर इलेक्ट्रोनिक्स सेक्टर के चुनिंदा टेलीकॉम इक्विपमेंट Printed Circuit Board Assemblies (PCBA) पर कस्टम ड्यूटीज में इजाफा कर दिया गया है. ध्यान देने वाली बात यह है कि टेलीकॉम इक्विपमेंट पर 10% से 15% तक के कस्टम ड्यूटीज लगाए गए हैं. इसका असर कई मोबाइल यूजर्स पर देखने को मिलेगा. 

टेलीकॉम कंपनियों की टैरिफ हो सकती है महंगी

टेलीकॉम टूल्स की कीमतो में बढ़ोतरी होने के कारण कई तरह से मोबाइल यूजर्स प्रभावित होने वाले हैं. दरअसल, PCBA पर लगाए गए कस्टम ड्यूटीज के कारण मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर को अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित कर सकता है, जिसके चलते ऑपरेशनल कॉस्ट में में भी इजाफा होगा. ऐसा हो सकता है शॉर्ट टर्म के लिए टेलीकॉम कंपनियां अपने टैरिफ को और महंगे कर दे. इतना ही नहीं 5G सर्विसेस की रोलआउट की रफ्तार थोड़ी धीमी पर सकती है.

Budget 2024: मोबाइल फोन और चार्जर पर लगने वाले कस्टम ड्यूटी घटा, टेलीकॉम टूल्स होंगे महंगे

Union Budget App: मोबाइल फोन पर सिर्फ एक क्लिक में मिलेगी बजट की हर एक जानकारी, फॉलो करें ये स्टेप्स

Union Budget 2024 LIVE Streaming: केंद्रीय बजट की लाइव स्ट्रीमिंग कब, कहां और कैसे देखें? यहां जानें

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola