BSNL लाया Self-KYC और होम डिलीवरी, जानें कैसे करें ऑनलाइन रिक्वेस्ट
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 27 Jun 2025 10:32 AM
BSNL SIM eKYC Online
BSNL SIM Self-KYC Online: बीएसएनएल अब सिम कार्ड घर तक डिलीवर कर रहा है. जानिए सेल्फ-केवाईसी के साथ बीएसएनएल सिम कार्ड ऑनलाइन ऑर्डर करने का आसान तरीका- बिना लाइन में लगे बौर बिना भागदौड़ किये.
BSNL SIM Self-KYC Online: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने ग्राहकों को आसान सेवाएं देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है. अब बीएसएनएल का नया सिम कार्ड घर बैठे मंगवाया जा सकता है, और इसके लिए आपको किसी स्टोर पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
बीएसएनएल ने अपनी सेल्फ-केवाईसी (Self-KYC) सुविधा शुरू की है, जिससे यूजर्स ऑनलाइन फॉर्म भरकर सिम कार्ड मंगवा सकते हैं. बस कुछ सामान्य जानकारी और एक ओटीपी (OTP) वेरिफिकेशन के जरिये प्रक्रिया पूरी हो जाती है. इसके बाद सिम कार्ड सीधे आपके पते पर डिलीवर किया जाता है.
BSNL SIM Self-KYC Online: 4G-5G नेटवर्क को विस्तार देने में जुटा बीएसएनएल
यह पहल बीएसएनएल के 4G नेटवर्क को विस्तार देने और पूरे देश में 5G सेवाओं को शुरू करने की दिशा में अहम मानी जा रही है. कंपनी का लक्ष्य है कि जून 2025 तक एक लाख 4G साइट्स पूरे भारत में स्थापित किए जाएं.
इसके साथ ही बीएसएनएल ने क्यू-5जी (Q-5G) फिक्स्ड वायरलेस ऐक्सेस सेवा शुरू की है, जो 100 एमबीपीएस की गति ₹999 प्रति माह में चुनिंदा शहरों में प्रदान कर रही है. यह विशेष रूप से उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है, जो स्थिर और तेज इंटरनेट की तलाश में हैं.
बीएसएनएल की किफायती रिचार्ज योजनाओं ने भी लोगों का ध्यान खींचा है, जिसकी वजह से सिम कार्ड की मांग में बढ़ोतरी हुई है. यदि किसी उपयोगकर्ता को सेवा में सहायता की जरूरत हो, तो वे बीएसएनएल की टोल-फ्री हेल्पलाइन 1800-180-1503 पर कॉल कर सकते हैं.
सरकारी स्वामित्व वाले इस दूरसंचार ऑपरेटर की यह नयी सुविधा न केवल डिजिटल इंडिया अभियान को आगे बढ़ा रही है, बल्कि ग्राहकों को डिजिटल रूप से सशक्त भी बना रही है.
BSNL 5G को मिला नया नाम, हाई स्पीड इंटरनेट सर्विस होगी Quantum 5G, बढ़ेगी Jio-Airtel की टेंशन
BSNL ने इस शहर में शुरू की 5G सर्विस, बिजली की रफ्तार से चलेगा इंटरनेट, Jio-Airtel के फूले हाथ-पांव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










