BSNL ने इस शहर में शुरू की 5G सर्विस, बिजली की रफ्तार से चलेगा इंटरनेट, Jio-Airtel के फूले हाथ-पांव

Updated:
विज्ञापन
BSNL Quantum 5G

BSNL Quantum 5G

BSNL Quantum 5G: बीएसएनएल यूजर्स को जल्द ही सुपरफास्ट 5G इंटरनेट की सुविधा मिलने वाली है. कंपनी ने हैदराबाद में अपने Quantum 5G FWA सर्विस की सॉफ्ट लॉन्चिंग कर दी है. जल्द ही यह 5G सेवा देश के अन्य शहरों में भी शुरू की जाएगी.

विज्ञापन

BSNL Quantum 5G: लाखों BSNL यूजर्स को जिस चीज का बेसब्री से इंतजार था वो अब पूरा हो गया है. सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपनी Quantum 5G सेवा की सॉफ्ट लॉन्चिंग कर दी है. यूजर्स के सुझावों पर 5G सर्विस को “Q-5G” नाम दिया गया है. फिलहाल यह सेवा सॉफ्ट लॉन्च फेज में है और इसकी कमर्शियल शुरुआत अभी नहीं हुई है.

हाल ही में BSNL India ने अपने एक्स (X) हैंडल पर जानकारी दी कि कंपनी के CMD ए. रॉबर्ट जे. रवि ने तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में Quantum 5G Fixed Wireless Access (FWA) सेवा का उद्घाटन किया है. कंपनी का लक्ष्य है कि आने वाले समय में इस सुपरफास्ट 5G इंटरनेट सेवा को देश के अन्य चुनिंदा शहरों में भी लॉन्च किया जाए. BSNL Q-5G FWA के जरिए ग्राहकों को हाई-स्पीड इंटरनेट की सुविधा मिलेगी.

BSNL 5G चुनिंदा शहरों में हुई शुरू  

बीएसएनएल ने कुछ चुनिंदा सर्किलों में अपनी Quantum 5G FWA सेवा की शुरुआत की है. यह सेवा मुख्य रूप से बिजनेस और एंटरप्राइज यूजर्स के लिए उपलब्ध कराई गई है. सामान्य ग्राहकों को फिलहाल इसका फायदा नहीं मिलेगा. कंपनी के अनुसार, यह देश की पहली 5G FWA सेवा है जो बिना किसी केबल या सिम कार्ड के काम करती है.

यह भी पढ़ें: BGMI लवर्स को Jio का तोहफा, ₹600 से भी कम में पेश किए 2 धमाकेदार ‘गेमिंग प्लान्स’

BSNL Quantum 5G की कितनी है कीमत?

BSNL ने अपनी Quantum 5G FWA (Fixed Wireless Access) सेवा लॉन्च की है. इस सर्विस से यूजर्स को केवल केवल हाई-स्पीड इंटरनेट डेटा उपलब्ध होगा. इस सेवा में वॉयस कॉल की सुविधा नहीं दी जाएगी. इसकी शुरुआती मासिक कीमत 999 रुपये तय की गई है.

BSNL लगाएगा 1 लाख नए मोबाइल टावर

देशभर में नेटवर्क कवरेज को मजबूत करने के लिए बीएसएनएल जल्द ही 1 लाख नए 4G और 5G मोबाइल टावर लगाएगा. इसके लिए कंपनी को केंद्र सरकार की कैबिनेट से मंजूरी का इंतजार है. गौरतलब है कि पिछले साल भी बीएसएनएल ने इतनी ही संख्या में टावर लगाने का वादा किया था जिनमें से अब तक 70,000 से अधिक टावर एक्टिव किए जा चुके हैं. इन टावरों की स्थापना पूरी होने के बाद देश में मोबाइल कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: IND vs ENG सीरीज देखने का Jio ने कर दिया जुगाड़, इन रिचार्ज प्लान्स में मिलेगा फ्री JioHotstar

विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola