IND vs ENG सीरीज देखने का Jio ने कर दिया जुगाड़, इन रिचार्ज प्लान्स में मिलेगा फ्री JioHotstar

Published by : Ankit Anand Updated At : 16 Jun 2025 3:02 PM

विज्ञापन

Jio Recharge Plans

Jio Recharge Plans: 20 जून 2025 से शुरू हो रही भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर होगी. रिलायंस जियो की ओर से JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन के साथ तीन विशेष प्लान पेश किए गए हैं. इनकी कीमत ₹949, ₹100 और ₹195 है. इनमें से ₹100 और ₹195 वाले दो प्लान डेटा वाउचर हैं जबकि ₹949 वाला एक पूरा प्लान है.

विज्ञापन

Jio Recharge Plans: अगर आप भी क्रिकेट के दीवाने है और भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है. रिलायंस जियो अपने भारतीय यूजर्स को 20 जून 2025 से शुरू हो रही भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग की सुविधा देगा। इस टेस्ट सीरीज में कुल पांच मुकाबले खेले जाएंगे. सभी मैचों की स्ट्रीमिंग JioHotstar प्लेटफॉर्म पर की जाएगी.

रिलायंस जियो के पास कई ऐसे प्लान हैं जिनमें यूजर्स को सीधे JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलता है. इसके अलावा, कंपनी ने ‘Jio Unlimited 2025’ ऑफर भी पेश किया है, जिसके तहत यूजर्स को JioHotstar मोबाइल प्लेटफॉर्म का फ्री एक्सेस मिल रहा है. आइए जानते हैं इस ऑफर की पूरी डिटेल्स.

JioHotstar वाले ये तीन प्लान्स है बेस्ट

रिलायंस जियो ने JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन के साथ तीन खास प्लान पेश किए हैं जिनकी कीमत ₹949, ₹100 और ₹195 है. इनमें से ₹100 और ₹195 वाले दो प्लान डेटा वाउचर हैं, जबकि ₹949 वाला प्लान 84 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के साथ आता है. इन सभी प्लानों में यूजर्स को पूरे देश में JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन मुफ्त दिया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: Jio, Airtel और Vi में कौन दे रहा सबसे सस्ते में फ्री Netflix का मजा? रिचार्ज करने से पहले जान लें कीमत

Jio का अनलिमिटेड ऑफर 

रिलायंस जियो ने IPL 2025 की शुरुआत के आसपास अपने यूजर्स के लिए एक खास ऑफर की घोषणा की थी. इस ऑफर के तहत ₹299 या उससे अधिक के किसी भी प्रीपेड प्लान के साथ ग्राहकों को मुफ्त JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है. खास बात यह है कि यह ऑफर अब भी जारी है. यह सुविधा तब तक जारी रहेगी जब तक रिलायंस जियो द्वारा कोई अंतिम तारीख तय नहीं की जाती. 

कब से शुरू हो रहा है IND vs ENG सीरीज 

इस सब्सक्रिप्शन के जरिए यूजर्स 20 जून 2025 से शुरू हो रही इंडिया बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा ले सकेंगे. मैचों का प्रसारण दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा. इसके अलावा इच्छुक ग्राहक JioHotstar Super या Premium सब्सक्रिप्शन को भी सीधे कंपनी के प्लेटफॉर्म से खरीद सकते हैं. JioHotstar ऐप एंड्रॉयड और एप्पल दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें: Jio दे रहा 365 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग और 912GB डेटा, कीमत जान Airtel-Vi ने भी टेके घुटने

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola