BSNL ने कस ली कमर! पेश किया 65 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग वाला प्लान, कीमत मात्र...
Published by : Ankit Anand Updated At : 21 Jun 2025 5:09 PM
बीएसएनएल 599 रुपये रिचार्ज प्लान
BSNL Recharge Plan: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने ग्राहकों को 319 रुपये में 65 दिनों की वैधता दे रही है. इस प्लान में इंटरनेट डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी शामिल है. प्लान में कुल 10GB डेटा दिया जा रहा है. अगर प्लान में दिए गए डेटा से अधिक इंटरनेट की जरूरत पड़ती है तो अतिरिक्त डेटा के लिए आपको अलग से टॉप-अप कराना होगा.
BSNL Recharge Plan: देश की एकमात्र सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL लगातार अपने ग्राहकों को किफायती प्लान्स उपलब्ध कराने के लिए जानी जाती है. कंपनी के अधिकांश प्लान्स यूजर्स के बजट को ध्यान में रखते हुए तैयार किए जाते हैं. यही वजह है कि BSNL कम कीमत में अधिक लाभ देने की कोशिश करता है. हाल ही में हैदराबाद में बीएसएनएल ने अपना Q- 5G का सॉफ्ट लॉन्च कर दिया है.
ऐसे में अगर आप भी BSNL यूजर हैं और एक सस्ते और लंबे वैधता वाले प्लान की तलाश में हैं तो आपके लिए आज हम ऐसा ही एक शानदार प्लान लेकर आए हैं. हम जिस प्लान की बात कर रहें उसकी कीमत ₹319 रुपये है. आइए विस्तार से जानते हैं इस प्लान में हमें क्या-क्या बेनिफिट्स देखने को मिलते हैं.
BSNL के ₹319 वाले प्रीपेड प्लान
BSNL के ₹319 वाले प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को 65 दिनों तक की वैलिडिटी मिलती है. इसमें सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है.प्लान के तहत यूजर्स को कुल 10GB डेटा दिया जा रहा है जिसे 65 दिनों की वैधता अवधि में कभी भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके अलावा, इस प्लान में 300 SMS भी मुफ्त दिए जा रहे हैं. अगर प्लान में दिए गए डेटा से अधिक इंटरनेट की जरूरत पड़ती है तो अतिरिक्त डेटा के लिए आपको अलग से टॉप-अप कराना होगा.
यह भी पढ़ें: BSNL 5G के सस्ते प्लान्स देख खून के आंसू रोएंगे Jio-Airtel, बिना सिम के भी देगा फर्राटेदार इंटरनेट स्पीड
किसके लिए यह प्लान है बेस्ट?
यह प्लान उन यूजर्स के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है जिन्हें ज्यादा कॉलिंग मिनट्स की जरूरत होती है. अगर आपको अधिक डेटा की जरूरत नहीं है तो यह प्लान आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है. प्लान में मिलने वाला डेटा खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 40 Kbps रह जाती है.
BSNL 1 लाख और नए 4G टावर लगाएगी
केंद्रीय संचार राज्य मंत्री चंद्रशेखर पेम्मासानी ने हाल ही में घोषणा की है कि बीएसएनएल देशभर में कनेक्टिविटी को मजबूत करने के उद्देश्य से अपने दूसरे चरण के तहत 1 लाख नए 4G मोबाइल टावर स्थापित करने की योजना बना रहा है. फिलहाल दूरसंचार विभाग (DoT) इस योजना के अगले चरण की शुरुआत के लिए केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार कर रहा है.
यह भी पढ़ें: BGMI लवर्स को Jio का तोहफा, ₹600 से भी कम में पेश किए 2 धमाकेदार ‘गेमिंग प्लान्स’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










