395 दिनों की वैलिडिटी वाले ये दो प्लान्स दिलाएंगे बार-बार रीचार्ज से छुटकारा, भर-भर कर डेटा भी मिलेगा

BSNL Recharge Plan
BSNL Prepaid Plans with 395 Days of Service Validity – बीएसएनल के इन प्लान्स की कीमत 2,399 रुपये और 2,999 रुपये है. एक नजर में देखने पर आपको ये प्लान्स महंगे जरूर लग सकते हैं, लेकिन बेनिफिट्स के मामले में ये प्लान्स काफी किफायती हैं.
Best Recharge Plans : भारत सरकार की टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अपने प्रीपेड ग्राहकों को दो ऐसे प्लान ऑफर करता है, जिनमें 395 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. बीएसएनएल के ये प्लान्स उन ग्राहकों के लिए बहुत बेहतर हैं, जिन्हें लंबी वैलिडिटी वाले प्लान की तलाश होती है. इससे बार-बार के रीचार्ज से छुटकारा मिल जाता है. बीएसएनल के इन प्लान्स की कीमत 2,399 रुपये और 2,999 रुपये है. एक नजर में देखने पर आपको ये प्लान्स महंगे जरूर लग सकते हैं, लेकिन बेनिफिट्स के मामले में ये प्लान्स काफी किफायती हैं.
BSNL के 2399 रुपयेवाले प्लान में क्या-क्या मिलेगा?
BSNL के 2399 रुपयेवाले प्लान में यूजर्स को 395 दिनों की सर्विस वैलिडिटी ऑफर की जाती है. यह प्लान रोज 2GB डेटा, रोज 100 SMS और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनिफिट्स ऑफर करता है. इसके साथ ही, यह प्लान 30 दिनों के लिए फ्री PRBT, Eros Entertainment और Lokdhun भी ऑफर किया जाता है.
Also Read: Jio-Airtel की बादशाहत बरकरार, BSNL-Vi का बुरा हाल, जानें क्या कहते हैं TRAI के आंकड़े
BSNL के 2999 रुपयेवाले प्लान में क्या-क्या मिलेगा?
बीएसएनएल के 2,999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की बात करें, तो इस प्लान में 395 दिन की वैलिडिटी दी जाती है. इस प्लान में बीएसएनएल ग्राहकों को रोज 3GB डेटा ऑफर किया जाता है. ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और रोज 100SMS भी दिये जाते हैं. ध्यान देनेवाली बात यह है कि 2,399 रुपये वाले प्लान की तरह और कोई एडिशनल बेनिफिट नहीं दिया जाता. हां, डेटा जरूर ज्यादा ऑफर किया जाता है.
BSNL ने कुछ दिन पहले 4G सिम अपग्रेड ऑफर की पेशकश की थी. इस ऑफर के साथ कंपनी 4GB डेटा दे रही थी. बीएसएनएल के द्वारा देश के कई हिस्सों में अब 4G नेटवर्क को रोलआउट किया जा रहा है. जैसे ही यह काम एक बार पूरा हो जाएगा, ये प्लान्स ग्राहकों के लिए और भी बेहतर हो जाएंगे.
BSNL के अगर आप भी यूजर हैं, और बंबी वैलिडिटी वाले प्लान की तलाश में हैं, तो आपको बता दें कि ये दोनों बीएसएनएल के पुराने प्लान्स हैं और पूरे भारत में ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं. लेकिन चूंकि बीएसएनएल के प्लान्स समय-समय पर बदलते रहते हैं, ऐसे में इन प्लान्स के बारे में जांच-परख कर ही रीचार्ज कराएं. एक खास बात यह भी है कि बीएसएनएल सेल्फ-केयर ऐप (BSNL Self Care App) के माध्यम से रीचार्ज कराने पर इन दोनों प्लान्स के साथ एडिशनल डेटा भी मिल सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










