₹1 में नया SIM, 2GB डेली डेटा और कॉलिंग, BSNL फिर लाया Freedom Plan

बीएसएनएल फ्रीडम प्लान
अगर आप BSNL नेटवर्क से जुड़ना चाहते हैं, तो फिर आपके पास अच्छा मौका है. क्योंकि, बीएसएनएल एक बार फिर अपना 1 रुपये वाला Freedom Plan ले आयी है. इस ऑफर के तहत कंपनी नए यूजर्स को नए सिम के साथ कई बेनेफिट्स ऑफर कर रही है.
BSNL ने अपने वायरल Freedom Plan को एक बार फिर यूजर्स की डिमांड पर वापस ला दिया है. इस प्लान के तहत कंपनी सिर्फ ₹1 में नया SIM कार्ड यूजर्स को दे रही है, जिसमें 30 दिनों की वैलिडिटी और बेसिक टेलीकॉम सर्विसेज शामिल हैं. कंपनी का यह प्लान नए यूजर्स के लिए है, जिन्होंने अब तक बीएसएनएल सर्विस का इस्तेमाल नहीं किया है. ऐसे में यह प्लान उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है, जो सस्ते में दूसरा नंबर लेना चाहते हैं या BSNL सर्विस ट्राई करना चाहते हैं.
इस प्लान में क्या फायदे मिलेंगे?
बीएसएनएल अपने ₹1 वाले Freedom Plan में यूजर्स को 30 दिनों की वैलिडिटी दे रही है, जो SIM एक्टिवेशन की तारीख से शुरू होती है. इस दौरान देशभर में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग का फायदा यूजर्स को मिलेगा. इसके अलावा, यूजर्स को रोजाना 100 SMS भी मिलेंगे, जिन्हें किसी भी नेटवर्क पर भेजा जा सकता है. डेटा की बात करें तो इसमें 2GB डेली डेटा का फायदा भी मिलेगा, जो इंटरनेट ब्राउजिंग, चैटिंग और वीडियो देखने के लिए काफी है.
कब तक मिलेगा यह ऑफर?
BSNL का यह Freedom Plan लिमिटेड टाइम ऑफर है. कंपनी का यह ऑफर 30 अप्रैल 2026 तक ही वैलिड रहेगा. ऐसे में अगर आप इस प्लान का फायदा उठाना चाहते हैं, तो जल्द ही इसे लेना बेहतर रहेगा.
कैसे मिलेगा ₹1 वाला BSNL प्लान?
इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए आपको अपने नजदीकी BSNL कस्टमर सर्विस सेंटर (CSC) या ऑथराइज्ड स्टोर पर जाना होगा. वहां KYC प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपको नया BSNL SIM मिलेगा, जिसमें ₹1 वाला प्लान पहले से एक्टिव रहेगा.
SIM एक्टिव होने के बाद आप तुरंत कॉलिंग, डेटा और SMS का इस्तेमाल शुरू कर सकते हैं. ध्यान देने वाली बात यह है कि यह ऑफर ऑनलाइन उपलब्ध नहीं है, इसलिए आपको इसे ऑफलाइन ही लेना होगा.
यह भी पढ़ें: BSNL यूजर्स को झटका, फिर घट गई ₹107 और ₹197 प्लान की वैलिडिटी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.
टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.
शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.
अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.
शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










