BSNL यूजर्स की निकल पड़ी, जल्द शुरू होने वाली है फ्लैश सेल, जानें क्या-क्या मिलेंगे बेनिफिट्स

BSNL Flash Sale
BSNL ने आने वाले दिनों में एक फ्लैश सेल की ओर इशारा किया है जिसमें आकर्षक ऑफर्स मिलने की उम्मीद है. हालांकि इसकी तारीख फिलहाल तय नहीं की गई है. कंपनी ने एक वीडियो क्लिप साझा की है जिसमें लिखा है “कुछ बड़ा होने वाला है! क्या आप अनएक्सपेक्टेड एक्सपीरियंस के लिए तैयार हैं?”
भारत की सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) जल्द ही अपने यूजर्स को बड़ा तोहफा देने जा रही है. कंपनी ने अपने आगामी फ्लैश सेल को लेकर सोशल मीडिया पर एक रहस्यमयी टीजर जारी किया है, जिससे यूजर्स के बीच उत्सुकता बढ़ गई है. हालांकि कंपनी ने सेल की आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन इसे “जल्द आ रही है” बताया गया है. शुरुआती हिंट्स के मुताबिक, इस सेल में फ्री डाटा ऑफर्स, ब्रॉडबैंड प्लान्स पर छूट या अन्य आकर्षक सुविधाएं शामिल हो सकती हैं. आइए विस्तार से जानते हैं इस आगामी फ्लैश सेल की डिटेल्स के बारे में.
BSNL ने X पर दी जानकारी
बीएसएनएल ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए भारत में शुरू होने वाली एक फ्लैश सेल का इशारा दिया है. कंपनी ने इसके साथ एक वीडियो क्लिप भी साझा की है जिसमें लिखा है “कुछ बड़ा होने वाला है! क्या आप अनएक्सपेक्टेड एक्सपीरियंस के लिए तैयार हैं?”
यह भी पढ़ें: BSNL के इन 6 धमाकेदार प्लान्स में मिलेंगे छप्पर फाड़ बेनिफिट्स, कीमत ₹200 से भी कम
हालांकि, इस फ्लैश सेल की तारीख का खुलासा नहीं किया गया है जिससे इसकी शुरुआत को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. फिलहाल पोस्ट में सिर्फ ‘coming soon’ का जिक्र किया गया है. बीएसएनएल ने अपने यूजर्स से सेल के समय मिलने वाले ऑफर्स को लेकर अंदाजा लगाने को कहा है.
BSNL ने शुरू की 5G सर्विस
खोई हुई पहचान वापस पाने की कोशिश में BSNL ने हाल ही में कई नए कदम उठाए हैं. इसी कड़ी में कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में भारत में अपने 5G नेटवर्क की आधिकारिक लॉन्चिंग की घोषणा की है जिसे ‘Q-5G’ के नाम से ब्रांड किया गया है. BSNL की यह नई सेवा कंपनी की तकनीकी दिशा का प्रतीक मानी जा रही है, जो “पावर, स्पीड और फ्यूचर” को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने पोस्टपेड और प्रीपेड सिम कार्ड की होम डिलीवरी भी शुरू की है.
यह भी पढ़ें: BSNL लाया Self-KYC और होम डिलीवरी, जानें कैसे करें ऑनलाइन रिक्वेस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










