100 रुपये के खर्च में साल भर की वैलिडिटी! अनलिमिटेड कॉलिग के साथ मिलेंगे ये बेनेफिट्स

Published by : Shivani Shah Updated At : 13 May 2025 4:50 PM

विज्ञापन

BSNL

BSNL Cheapest Recharge Plan: सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL अपने सस्ते रिचार्ज प्लान्स को लेकर जाना जाता है. ऐसे में अगर आप भी बीएसएनएल यूजर हैं और साल भर रिचार्ज की टेंशन से छुटकारा चाहते हैं तो फिर ये खबर आपके लिए है. हर महीने के 100 रुपये के खर्च पर अआपको मिलेगा 365 दिनों की वैलिडिटी. जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का फायदा उठा सकते हैं.

विज्ञापन

BSNL Cheapest Recharge Plan: क्या आप भी हर महीने रिचार्ज करने की झंझट से परेशान हैं और इससे छुटकारा चाहते हैं,तो फिर ये खबर आपके लिए है. सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL आपके लिए सस्ते में साल भर का ऑफर लेकर आई है. जी हां, किफायती दाम में आप पूरे साल रिचार्ज की टेंशन से दूर रह सकते हैं. BSNL के इस प्लान में आपको मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा और साथ में डेटा और SMS भी. तो फिर चलिए जानते हैं BSNL के इस प्लान के बारे में.

यह भी पढ़ें: BSNL ने उड़ा दी JIO-Airtel की नींद, सिर्फ 6 रुपये के डेली खर्च पर दे रहा कई सारे बेनेफिट्स

BSNL का 365 दिनों का प्लान

सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL अपने यूजर्स के लिए 365 दिनों की वैलिडिटी वाला रिचार्ज प्लान ऑफर कर रही है. इस प्लान की कीमत सिर्फ 1198 रुपये है. महीने के खर्च के हिसाब से आपको बस हर महीने 100 रुपये पड़ेंगे. इस 365 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान में यूजर्स को हर महीने 300 मिनट कॉलिंग की सुविधा मिलेगी. इसके अलावा हर महीने 300 फ्री SMS और 3GB डेटा का फायदा भी. ऐसे में हर महीने के 100 रुपये के खर्च के हिसाब से आप कॉलिंग के साथ डेटा का फायदा भी उठा सकते हैं.

किसके लिए रहेगा बेस्ट

अगर आप अपने नंबर को एक्टिव रखना चाहते हैं तो फिर आपकी लिए ये बेहतरीन ऑफर है. इस रिचार्ज प्लान को लेने के बाद आप साल भर रिचार्ज के झंझट और खर्च से दूर रहेंगे. इसके अलावा ये प्लान उन यूजर्स के लिए भी सही रहेगा जिन्हें डेटा की जरूरत नहीं पड़ती या फिर जो दो नंबरों का इस्तेमाल करते है. वे यूजर्स भी इस प्लान को ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें: अब 380 दिनों तक चलेगा BSNL का ये प्लान, मिलेगा 600GB डेटा, कीमत बस इतनी…

यह भी पढ़ें: डेली के 10 रुपये खर्च पर मिलेगा हर रोज 3GB डेटा का फायदा, मिलेगी 30 दिनों की वैलिडिटी

यह भी पढ़ें: सिर्फ कॉलिंग के लिए चाहिए सस्ता प्लान? तो फिर JIO, Airtel, BSNL और VI के ये प्लान्स रहेंगे बेस्ट ऑप्शन

यह भी पढ़ें: बार-बार 4G में शिफ्ट हो जा रहा है 5G नेटवर्क? ये सेटिंग कर लें ऑन, नहीं होगी दिक्कत

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola