इतना सस्ता और कहां! 10 रुपये से भी कम डेली खर्च पर मिल रहा 3GB डेटा का फायदा

Updated:
विज्ञापन
इतना सस्ता और कहां! 10 रुपये से भी कम डेली खर्च पर मिल रहा 3GB डेटा का फायदा

BSNL Cheapest Recharge Plan: अगर आप बीएसएनएल यूजर हैं और सस्ते में मंथली रिचार्ज प्लान चाहते हैं तो फिर आपके लिए ये प्लान सबसे बेस्ट ऑप्शन रहेगा. BSNL का ये प्लान JIO-Airtel से 150 रुपये सस्ता है. इसमें आपको 30 दिन की वैलिडिटी के साथ 3GB डेली डेटा भी मिलेगा.

विज्ञापन

BSNL Cheapest Recharge Plan: अगर आप BSNL यूजर हैं और ज्यादा डेटा वाले प्लान की तलाश में हैं तो फिर आपके लिए खुशखबरी है. अब 10 रुपये से भी कम में आपको हर दिन 3GB डेटा का फायदा मिलेगा. साथ में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री SMS की सुविधा भी. यकीन नहीं हो रहा? पर ये सच है. सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL अपने सस्ते और किफायती रिचार्ज प्लान्स को लेकर चर्चे मे रहती है. यही कारण है कि प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियों के प्लान्स महंगे होने के बाद कई सारे यूजर्स ने BSNL का रुख मोड़ लिया है. वहीं, BSNL अपने यूजर्स के लिए सस्ता सा सस्ता प्लान लॉन्च करते आ रही है. ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे ही सस्ते प्लान के बारे में बताएंगे जिसमें आपको अनलिमिटेड कॉल के साथ अनलिमिटेड डेटा का फायदा भी मिलेगा.

यह भी पढ़ें: BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब 7 रुपये के डेली खर्च पर मिलेगा 1.5 GB डेटा का फायदा

BSNL का 299 रुपये वाला प्लान

BSNL अपने यूजर्स को सिर्फ 299 रुपये का मंथली प्लान ऑफर करता है. जिसमें यूजर्स को 28 दिन नहीं बल्कि पूरे 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. जी हां, पूरे 30 दिन की वैलिडिटी का फायदा आप BSNL के इस प्लान में उठा सकते हैं. इतना ही नहीं, इस प्लान में आपको किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना के 100 फ्री SMS मिलेंगे. साथ ही डेली के 3GB डेटा भी.

BSNL का ये प्लान किसके लिए है बेस्ट

बीएसएनएल का ये प्लान ऐसे यूजर्स के लिए फायदेमंद है, जो ज्यादा सोशल मीडिया और OTT प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में वे इस मंथली प्लान को ले सकते हैं. उनके लिए सस्ते में ये काफी फायदे वाला ऑप्शन है. अन्य प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियों के प्लान्स की तुलना में BSNL का ये प्लान सबसे सस्ता है. रिलायंस जियो कि बात करें तो जियो का 3GB का मंथली प्लान 449 रुपये में आता है. यानी कि बीएसएनएल से 150 रुपये महंगा. हालांकि, जियो के इस प्लान में यूजर्स को Jio Hotstar का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है. लेकिन सिर्फ डेटा और कॉलिंग के लिए बीएसएनएल का ये प्लान वाकई सस्ता है.

यह भी पढ़ें: सिर्फ कॉलिंग के लिए चाहिए सस्ता प्लान? तो फिर JIO, Airtel, BSNL और VI के ये प्लान्स रहेंगे बेस्ट ऑप्शन

यह भी पढ़ें: बार-बार 4G में शिफ्ट हो जा रहा है 5G नेटवर्क? ये सेटिंग कर लें ऑन, नहीं होगी दिक्कत

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
शिवानी शाह

लेखक के बारे में

By शिवानी शाह

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola