BSNL 5G SIM अब घर बैठे मिलेगा, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप ऑर्डर करने का तरीका!

Published by : Ankit Anand Updated At : 22 Apr 2025 7:05 PM

विज्ञापन

BSNL 5G Sim Card

BSNL देशभर में अपने 4G और 5G सेवाओं का तेजी से विस्तार कर रहा है. अब उपभोक्ता BSNL की सिम कार्ड ऑनलाइन ऑर्डर कर घर बैठे डिलीवरी की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं.

विज्ञापन

BSNL: एक बड़ी पहल के तहत मोबाइल कनेक्टिविटी को और आसान बनाने के लिए भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अब 5G सिम कार्ड की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा शुरू कर दी है. अब यूजर्स BSNL के 5G सिम कार्ड आसानी से ऑनलाइन बुक कर सकते हैं. सरकार भी मौजूदा 4G ढांचे के जरिए 5G सेवाएं शुरू करने की दिशा में काम कर रही है. इससे BSNL यूजर्स को जल्द ही न्यूनतम अपग्रेड के साथ तेज इंटरनेट स्पीड का लाभ मिल सकेगा.

एयरटेल के बाद अब बीएसएनएल की 5जी सिम कार्ड भी ऑनलाइन बुक की जा सकती है. सिम ऑर्डर करने के 90 मिनट के अंदर यह आपके घर पर डिलीवर कर दी जाएगी. हाल ही में जियो, एयरटेल और वीआई जैसे निजी टेलीकॉम कंपनियों द्वारा टैरिफ बढ़ाए जाने के बाद बड़ी संख्या में टेलीकॉम यूजर्स बीएसएनएल की ओर रुख कर रहे हैं.

BSNL 5G सिम कार्ड कैसे करें ऑर्डर

  • स्टेप 1: सबसे पहले अपने ब्राउजर में https://prune.co.in वेबसाइट खोलें.
  • स्टेप 2: “Buy SIM Card” ऑप्शन पर क्लिक करें और देश के रूप में India चुनें.
  • स्टेप 3: ऑपरेटर की लिस्ट में से BSNL को चुनें और अपनी पसंद का FRC (First Recharge Coupon) प्लान सेलेक्ट करें.
  • स्टेप 4: इसके बाद अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरें और मोबाइल नंबर वेरीफिकेशन के लिए भेजे गए OTP को दर्ज करें.
  • स्टेप 5: अब अपना डिलीवरी एड्रेस डालें और स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें.
  • स्टेप 6: बस हो गया! आपकी BSNL सिम सिर्फ 90 मिनट में आपके घर पर डिलीवर होगी, वो भी इंस्टेंट एक्टिवेशन और डोरस्टेप KYC के साथ.

यह भी पढ़े: Jio अपने यूजर्स पर मेहरबान, बढ़ा दिया ‘अनलिमिटेड ऑफर’, फ्री में उठा पाएंगे JioHotstar का लुफ्त

BSNL 5G सेवा जल्द होगी शुरू 

हाल ही में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने घोषणा की कि अक्टूबर के अंत तक देशभर में 80,000 टावर लगाए जाएंगे. सरकार मौजूदा 4G ढांचे का उपयोग करते हुए 5G सेवाओं को सुलभ बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाले महीनों में टेलीकॉम कंपनियां मोबाइल प्लान्स की दरों में 10 से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर सकती हैं. ऐसे में यूजर्स के लिए बीएसएनएल की सेवाओं की ओर रुख करना एक विकल्प हो सकता है.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola