₹51 में नया SIM, 2GB डेली डेटा और कॉलिंग, BSNL लाया जबरदस्त ऑफर

बीएसएनएल रिचार्ज प्लान
अगर आप BSNL सर्विस से जुड़ना चाहते हैं, तो कंपनी आपके लिए शानदार ऑफर लेकर आई है. BSNL ने सिर्फ ₹51 रुपये में ऐसा प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है, जिसमें यूजर्स को फ्री SIM के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना डेटा और SMS जैसी सुविधाएं मिलेंगी.
सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने यूजर बेस को बढ़ाने के लिए आए दिन नये प्लान्स लेकर आते रहती है. हाल ही में नये यूजर्स को लुभाने के लिए कंपनी 1 रुपये वाला प्लान लेकर आयी थी, जिसमें एक महीने तक अनलिमिटेड कॉलिंग से लेकर डेली डेटा और मैसेजिंग का फायदा नये यूजर्स को दिया जा रहा था. ऐसे में एक बार फिर कंपनी अपने नये ग्राहकों के लिए एक नया किफायती प्लान लेकर आई है, जिसका नाम Smart Start प्लान है. इसमें कंपनी नये यूजर्स को नया सिम और अनलिमिटेड कॉलिंग-डेली डेटा जैसे बेनेफिट्स दे रही है. आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में.
BSNL का Smart Start प्लान
BSNL के इस नए प्लान की कीमत सिर्फ 51 रुपये है. 51 रुपये वाले इस प्रीपेड प्लान में कंपनी यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी दे रही है. साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, हर दिन 2GB डेटा और रोज 100 SMS का फायदा भी यूजर्स को मिलेगा. सबसे खास बात यह है कि इस प्लान के साथ यूजर्स को BSNL का नया SIM कार्ड फ्री में मिलेगा. कंपनी के मुताबिक, ग्राहक अपने नजदीकी BSNL Customer Service Center या रिटेलर से यह SIM प्राप्त कर सकते हैं.
सिर्फ नए यूजर्स के लिए उपलब्ध
BSNL ने साफ किया है कि यह ऑफर केवल नए ग्राहकों के लिए है. यानी जो लोग नया BSNL कनेक्शन लेना चाहते हैं, वही इस प्लान का फायदा उठा पाएंगे. मौजूदा BSNL यूजर्स को इस ऑफर का लाभ नहीं मिलेगा.
लिमिटेड टाइम ऑफर
बीएसएनएल का यह ऑफर लिमिटेड टाइम तक के लिए ही वैलिड है. नये ग्राहक इस ऑफर का फायदा 22 मई 2026 से 30 जून 2026 तक उठा सकते हैं. ऐसे में जो यूजर्स कम कीमत में नया SIM और डेटा-कॉलिंग बेनिफिट्स चाहते हैं, उनके लिए यह प्लान एक किफायती ऑप्शन साबित हो सकता है.
4G नेटवर्क विस्तार पर काम कर रही BSNL
BSNL ने हाल ही में देशभर में 4G सेवाएं शुरू की हैं और अब कंपनी अपने नेटवर्क कवरेज और क्षमता को बेहतर बनाने के लिए नए 4G साइट्स जोड़ने की तैयारी कर रही है. हालांकि, इसके लिए कंपनी को केंद्र सरकार की मंजूरी का इंतजार है.
नोट: अपने नजदीकी बीएसएनएल सेंटर जाकर एक बारे इस प्लान के बारे में जानकारी ले लें.
यह भी पढ़ें: BSNL का सुपर प्लान, 70 दिनों तक डेटा खत्म होने की टेंशन खत्म
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शिवानी शाह
शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.
टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.
शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.
अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.
शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










