Airtel, Jio, Vi के होश उड़ा रहा BSNL का 157 रुपये वाला सस्ता प्लान

BSNL Rs 147 Recharge Plan
BSNL Recharge Plan: निजी टेलीकॉम कंपनियों के रीचार्ज महंगे होने के बाद से यूजर्स बीएसएनएल में स्विच कर रहे हैं. कंपनी ने नये प्लान्स के साथ ही अपना नया लोगो, नये सर्विसेज लॉन्च किये हैं.
Airtel, Jio, Vi सहित निजी टेलीकॉम कंपनियों के टैरिफ महंगे होने का फायदा सरकारी कंपनी बीएसएनएल (BSNL) को खूब हुआ है. कंपनी ने मौके को लपकते हुए हाल ही में कई सस्ते रीचार्ज प्लान पेश किये हैं. इनमें यूजर्स को कई फायदे मिलते हैं.
26 दिनों की वैलिडिटी
BSNL के पास एक ऐसा ही 157 रुपये वाला सस्ता रीचार्ज प्लान है, जिसमें कई फायदे मिलते हैं. BSNL का यह रीचार्ज प्लान 26 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इस रीचार्ज प्लान में यूजर्स को पूरे देश में अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग का फायदा मिलता है. ध्यान रहे कि बीएसएनएल के प्लान्स अलग-अलग सर्कल में अलग-अलग हो सकते हैं. ऐसे में अपना पसंदीदा पैक सब्सक्राइब कराने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जरूर चेक कर लें.
डेली 1GB डेटा
बीएसएनएल का यह प्लान इसके साथ ही, यूजर्स को दिल्ली और मुंबई समेत सभी सर्कल में फ्री रोमिंग बेनिफिट भी देता है. यह रीचार्ज प्लान डेली 1GB डेटा के साथ आता है. ऐसे में यूजर्स को कुल 26GB डेटा का लाभ मिलेगा. इसके अलावा, इस प्लान में हर दिन 100 फ्री SMS और कई वैल्यू ऐडेड सर्विस का भी लाभ मिलेगा.
छवि चमकाने में जुटा BSNL
निजी टेलीकॉम कंपनियों के रीचार्ज महंगे होने के बाद से यूजर्स बीएसएनएल में स्विच कर रहे हैं. इस बात को समझते हुए सरकारी टेलीकॉम कंपनी पूरे जोर-शोर से अपनी छवि चमकाने में जुट गई है. कंपनी ने नये प्लान्स के साथ ही अपना नया लोगो, नये सर्विसेज लॉन्च किये हैं. साथ ही, कंपनी 4G और 5G सर्विस को जल्द ही पूरे भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है.
BSNL VoLTE: Wi-Fi पर कैसे करें HD Calls? नयी सर्विस ऐसे करें Activate
200 दिनों की वैलिडिटी वाला सस्ता प्लान, BSNL Recharge Plan के फायदे देख खुश हो जाएंगे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










