ePaper

20 हजार से भी कम में आते हैं ये 5 स्मार्टफोन्स, लिस्ट में Realme और Motorola जैसे ब्रांड्स भी शामिल

Updated at : 18 Jan 2026 2:48 PM (IST)
विज्ञापन
20 हजार से भी कम में आते हैं ये 5 स्मार्टफोन्स, लिस्ट में Realme और Motorola जैसे ब्रांड्स भी शामिल
20 हजार रुपये से कम में स्मार्टफोन्स

Smartphones Under 20000: अगर आप भी 20 हजार रुपये से कम में एक बढ़िया स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो हम आपके लिए कुछ बेहतरीन ऑप्शन्स की लिस्ट लेकर आए हैं. इन फोन्स में आपको शानदार फोटो क्वालिटी, गेमिंग के लिए अच्छा परफॉर्मेंस और लंबे समय तक चलने वाली बैटरी मिल जाती है.

विज्ञापन

Smartphones Under 20000: 20 हजार रुपये से कम वाले स्मार्टफोन्स को चुनना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इस सेगमेंट में कई सारे मॉडल्स आते हैं. अगर आप भी इसी रेंज में कोई बढ़िया स्मार्टफोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपकी ये परेशानी थोड़ी हम कम कर देते हैं.  आपके लिए हमने 20 हजार से कम कीमत वाले कुछ बेहतरीन स्मार्टफोन्स की एक लिस्ट तैयार की है. आइए एक नजर डालते हैं.

Oppo K13 5G

Oppo के इस मॉडल में आपको पीछे की तरफ 50MP का डुअल कैमरा सेटअप मिल जाता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सामने 16MP का कैमरा दिया गया है. फोन में Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर लगा है और यह ColorOS 15 पर रन करता है. इसमें 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. साथ ही फोन में आपको बड़ी 7000mAh की बैटरी मिल जाती है और 80W का फास्ट चार्जर भी मिलता है.

Realme 15x 5G

Realme 15x 5G में 6.81 इंच की बड़ी IPS LCD स्क्रीन आपको मिलती है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है. इसे आप धूप में आराम से यूज कर सके इसलिए इसमें 1200 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है. फोन में पीछे की ओर 50MP का कैमरा है और सेल्फी के लिए भी 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिल जाता है और यह Realme UI 6.0 पर चलता है.

iQOO Z10x 5G 

iQOO के इस मॉडल में आपको पीछे की तरफ 50MP का डुअल कैमरा सेटअप मिल जाता है और सामने की ओर 8MP का. फोन MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर पर रन करता है और इसमें Funtouch OS 15 दिया गया है. इसमें 6.72 इंच की बड़ी IPS LCD स्क्रीन ही गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. फोन में आपको 6500mAh की बैटरी मिल जाती है, जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

Motorola G86 Power 5G

Motorola G86 Power 5G में 6.67 इंच की P-OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 1 बिलियन कलर्स और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है. इस फोन में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर दिया गया है. कैमरे की तरफ आएं तो पीछे 50MP+8MP का सेटअप और सामने 32MP का सेल्फी कैमरा मिल जाता है. इसके साथ 6720mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 30W चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

Redmi Note 14 5G

इस फोन में MediaTek Dimensity 7025 Ultra प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 6.67 इंच की AMOLED स्क्रीन देखने को मिल जाती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है. फोन में पीछे की तरफ 108MP का मेन कैमरा दिया गया है, साथ में दो और कैमरे हैं, जबकि आगे की ओर 20MP का सेल्फी कैमरा मिल जाता है. इसमें 5110mAh की बैटरी दी गई है.

यह भी पढ़ें: ₹35,000 से कम में कौन सा Samsung फोन है बेस्ट? जरूर देखें ये 5 दमदार ऑप्शन

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola