iPhone 17 की कीमत का हो गया खुलासा! जानिए कैमरा, डिजाइन और लॉन्च डेट से जुड़ी सारी डिटेल

Updated at : 16 Jun 2025 1:28 PM (IST)
विज्ञापन
iphone 17

iphone 17

Apple iPhone 17 की कीमत लॉन्च से पहले ही सामने आ गई है. जानिए Apple iPhone 17 की क्या होगी भारत में कीमत. किस देश में मिलेगा सबसे सस्ता.

विज्ञापन

लंबे समय से स्मार्टफोन मार्केट में Apple iPhone 17 ने हलचल मचा रखी है. Apple जल्द ही अपनी अपकमिंग iPhone 17 सीरीज को लॉन्च करने वाली है. iPhone 17 सीरीज में कंपनी iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone 17 Air लॉन्च कर सकती है. वहीं, इस बार iPhone 17 स्लिम बॉडी, अपग्रेडेड डिस्प्ले टेक्नोलॉजी और रिडिजाइन कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च हो सकता है.
हालांकि, अभी तक कंपनी ने iPhone 17 के लॉन्च डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि हर साल की तरह इस साल भी कंपनी अपने नए सीरीज को सितंबर में लॉन्च कर सकती है. वहीं, पहले ही एक लीक रिपोर्ट्स में iPhone 17 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन डिटेल्स सामने आ चुकी है. अब लॉन्च से पहले ही iPhone 17 की कीमत के बारे में भी जानकारी सामने आ गई है.

आईफोन खरीदना दुबई में अच्छा या भारत में फायदेमंद, जानिए कहां है बेहतर डील?

इतनी होगी iPhone 17 की कीमत

रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में iPhone 17 की शुरुआती कीमत iPhone 16 से 10 हजार ज्यादा होगी. यानी कि भारत में iPhone 17 की शुरुआती कीमत 89,900 रुपये हो सकती है. वहीं, अमेरिका में iPhone 17 899 डॉलर और UAE में AED 3,799 हो सकती है.

iPhone 17 डिजाइन

लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 17 सीरीज में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है. प्रो वेरिएंट्स में अलग भी हो सकता है. iPhone 17 में iPhone 16 वाला कैमरा लेआउट और iPhone 17 Air में सिंगल रियर कैमरा हो सकता है. वहीं, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max में ट्रिपल लेंस सेटअप के साथ बड़ा हॉरिज़ॉन्टल कैमरा मॉड्यूल हो सकता है. iPhone 16 के मुकाबले iPhone 17 सीरीज में अपग्रेडेड कैमरा मिलेगा. वहीं, प्रो वेरिएंट्स के बैक पैनल में 48MP का रियर कैमरा और फ्रंट में 24MP का कैमरा दिया जा सकता है.

iPhone 17 प्रोसेसर

प्रोसेसर कि बात करें तो लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 17 और iPhone 17 Air में कंपनी अपने अपकमिंग इन-हाउस A19 चिपसेट प्रोसेसर दे सकती है. वहीं, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max में कंपनी एडवांस्ड A19 Pro चिपसेट प्रोसेसर दे सकती है. इसके अलावा कंपनी नए सीरीज को दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च करेगा. जिसमें पहला वेरिएंट 8GB और दूसरा वेरिएंट 12GB मिलने की उम्मीद है.


इन iPhone यूजर्स को नहीं मिलेगा iOS 26 का अपडेट, चेक कर लें आपका मॉडल लिस्ट में है या नहीं

यह भी पढ़ें: iPhone 16 बना सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन, टॉप 10 में Apple और Samsung के अलावा यह ब्रांड भी शामिल

यह भी पढ़ें: iOS 18.5 अपडेट: जानिए नए फीचर्स, सपोर्टेड iPhones की लिस्ट और डाउनलोड करने का तरीका

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola