क्या आपका भी Android Smartphone हो गया है स्लो? इन 5 ट्रिक्स को फॉलो करते ही चीते की तरह दौड़ेगा फोन

Updated:
विज्ञापन
क्या आपका भी Android Smartphone हो गया है स्लो? इन 5 ट्रिक्स को फॉलो करते ही चीते की तरह दौड़ेगा फोन

Android Smartphone slow

Android Smartphone Slowdown: अगर आपका स्मार्टफोन बार-बार हैंग करता है या स्लो हो गया है, तो अब घबराने की जरूरत नहीं. कुछ आसान तरीकों को अपनाकर आप अपने एंड्रॉइड डिवाइस की परफॉर्मेंस को बेहतर बना सकते हैं.

विज्ञापन

Android Smartphone Slowdown: कई सालों तक एक ही एंड्रॉयड फोन इस्तेमाल करने के बाद यह संभव है की फोन धीमा चलने लगता है. ऐप्स खुलने में वक्त लगना, स्क्रॉलिंग अटकना और कभी-कभी फोन फ्रीज होना यह सारे लक्षण आने के बाद एक बार जरूर ख्याल आता है कि अब नया फोन खरीदन लेना चाहिए.

लेकिन क्या आपको पता है बस कुछ आसान ट्रिक्स की मदद से आप अपने फोन की स्पीड दोबारा बढ़ा सकते हैं वो भी एक भी रुपया खर्च किए बिना. अगर आपका फोन भी सुस्त हो चला है, तो नया खरीदने से पहले हम आपको 5 ऐसे आसान ट्रिक्स बताएंगे जिससे आपका पुराना फोन फिर से नई रफ्तार पकड़ लेगा. आइए जानते है इन ट्रिक्स को. 

Android Smartphone Slowdown: अपनाएं यह आसान 5 ट्रिक्स

फोन की स्टोरेज स्पेस को खली करें  

जब आपके मोबाइल में स्टोरेज कम रह जाती है, तो उसका प्रदर्शन प्रभावित होता है. खासकर जब डिवाइस में 10% से भी कम फ्री स्पेस बचता है, तो यह धीमा पड़ने लगता है.

स्टोरेज खाली करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • फोन की Settings ऐप खोलें.
  • Storage सेक्शन में जाएं.
  • जिन ऐप्स का इस्तेमाल नहीं हो रहा, उन्हें अनइंस्टॉल करें.
  • अनावश्यक फोटो और फाइल्स को डिलीट करें.

अनावश्यक ऐप्स को हटाएं  

अगर आपके फोन में ऐसे ऐप्स हैं जिन्हें आप लंबे समय से इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, तो ये आपकी डिवाइस की मेमोरी और सिस्टम रिसोर्सेज का उपयोग कर सकते हैं अगर ये बैकग्राउंड में चल रहे हों. ऐसे ऐप्स को अनइंस्टॉल करना आपके डिवाइस पर लोड कम करने का बेहतरीन तरीका है.

ऐसे हटाएं ऐप:

  • ऐप आइकन को देर तक दबाएं.
  • Uninstall विकल्प चुनें या आइकन को Uninstall ऑप्शन तक ड्रैग करें.
  • अगर आप ऐप हटाना नहीं चाहते, सिर्फ उसकी मेमोरी कम करना चाहते हैं, तो Settings > Storage > Other Apps में जाएं.
  • ऐप चुनें और “Clear Cache” पर टैप करें.

सॉफ्टवेयर और ऐप्स को अपडेट करें 

अगर आपका एंड्रॉयड फोन धीरे चल रहा है या बार-बार हैंग हो रहा है, तो इसका एक बड़ा कारण पुराने सॉफ्टवेयर या ऐप्स हो सकते हैं. टेक विशेषज्ञों की मानें तो सॉफ्टवेयर अपडेट न केवल सिक्योरिटी पैच लाते हैं, बल्कि डिवाइस की परफॉर्मेंस को भी बेहतर बनाते हैं.

फोन में अपडेट चेक करने के लिए:

  • सेटिंग्स में जाएं > सिस्टम > सॉफ्टवेयर अपडेट पर टैप करें.
  • ऐप्स अपडेट करने के लिए गूगल प्ले स्टोर खोलें और प्रोफाइल आइकन पर टैप करके “Manage apps & device” सेक्शन में जाएं.
  • इसके अलावा, आप “Wi-Fi के जरिए ऑटो-अपडेट” का विकल्प ऑन कर सकते हैं, जिससे ऐप्स बिना किसी मैनुअल चेक के अपने आप अपडेट होते रहेंगे.

यह भी पढ़ें: Google Maps में रंग-बिरंगी दिखने वाली लाइनों का मतलब जानते हैं आप? जान गए तो सफर हो जाएगा आसान

हफ्ते में एक बार रिस्टार्ट करें

आजकल स्मार्टफोन का इस्तेमाल दिनभर होता है, लेकिन लगातार इस्तेमाल से उसकी स्पीड पर असर पड़ता है. टेक एक्सपर्ट्स की मानें तो सप्ताह में कम से कम एक बार फोन को रिस्टार्ट करना बेहद जरूरी है. इससे बैकग्राउंड में चल रही अनावश्यक प्रक्रियाएं बंद हो जाती हैं, जो फोन की रैम पर असर डालती हैं.

फैक्ट्री रीसेट करें

अगर आपने सभी जरूरी सेटिंग्स में बदलाव कर लिया है और इसके बावजूद भी आपका स्मार्टफोन धीमा चल रहा है, तो आखिरी उपाय के रूप में फैक्ट्री रीसेट कारगर साबित हो सकता है. फैक्ट्री रीसेट डिवाइस के सभी डेटा को हटा देता है और फोन को उसकी मूल स्थिति में लौटा देता है.

फैक्ट्री रीसेट करने से पहले जरूरी है कि आप अपने महत्वपूर्ण डेटा का बैकअप किसी अन्य डिवाइस या क्लाउड स्टोरेज में सेव कर लें. इसके बाद नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें: Settings > System > Reset options > Erase all data (factory reset)

ध्यान रखें, यह प्रक्रिया आपके फोन का सारा डेटा मिटा देगी, इसलिए इसका इस्तेमाल सोच-समझकर और केवल अंतिम विकल्प के रूप में करें.

यह भी पढे़ं: फोन चोरी होने के बाद सबसे पहले करें यह काम, खोया हुआ फोन मिलेगा वापस

विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola