मौत के बाद जिंदा हुआ संगीतकार का दिमाग, लैब में रच रहा नये सुर, एआई नहीं ये है लैब-ग्रो ब्रेन का कमाल
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 10 May 2025 1:26 PM
alvin lucier lab grown brain
संगीतकार Alvin Lucier के खून से लैब में विकसित हुआ मिनी ब्रेन (lab-grow brain), मौत के बाद भी बना रहा रियल टाइम म्यूजिक. जानिए कैसे हुआ यह अनोखा प्रयोग.
Table of Contents
Lab-Grow Brain: क्या कोई इंसान मरने के बाद भी संगीत बना सकता है? यह सवाल अब सिर्फ कल्पना नहीं रहा, बल्कि ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों और कलाकारों ने मिलकर इसे हकीकत में बदल दिया है. ‘Revivification’ नाम के एक अनोखे प्रोजेक्ट में दुनिया के पहले ‘लैब-ग्रो ब्रेन’ ने एक मशहूर दिवंगत संगीतकार Alvin Lucier के जैविक सिग्नल्स के जरिए नए संगीत की रचना की है.
विज्ञान और कला का मिलन
ऑस्ट्रेलियाई कलाकार Guy Ben-Ary, Nathan Thompson और Matt Gingold, और University of Western Australia के न्यूरोसाइंटिस्ट Stuart Hodgetts ने मिलकर यह प्रोजेक्ट तैयार किया है. इसमें एक विशेष इंक्यूबेटर में Lucier के खून से विकसित ‘मिनी ब्रेन’ (cerebral organoid) रखा गया है. इस मिनी ब्रेन से निकलने वाले न्यूरल सिग्नल्स को 20 ब्रास प्लेट्स के जरिए ध्वनि में बदला जाता है, जिससे रियल टाइम म्यूजिक बनता है.
Lucier की मंजूरी से उनकी मौत से पहले लिया गया ब्लड
यह कोई AI आधारित साउंड सिमुलेशन नहीं है, बल्कि Lucier की मौत से पहले उनके खून से स्टेम सेल बनाकर तैयार किया गया असली जैविक मस्तिष्क है. इस प्रोजेक्ट में Lucier की पूरी सहमति थी. वह 89 साल की उम्र में भी इस नये प्रयोग को लेकर बेहद उत्साहित थे.
यह भी पढ़ें: AI से जन्मा बच्चा! 40 साल की महिला ने दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म, नई IVF तकनीक ने रचा इतिहास
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
संगीत या आत्मा की गूंज?
इस प्रोजेक्ट का मकसद Lucier का पुराना संगीत दोहराना नहीं, बल्कि यह दिखाना है कि क्या एक कलाकार की जैविक रचनात्मकता मौत के बाद भी जिंदा रह सकती है?टीम के मुताबिक, यह किसी कलाकार को क्लोन करना नहीं है, बल्कि यह एक ‘postmortem play’ है,जहां मरे हुए शरीर के तत्व, नई धुनों की रचना कर रहे हैं.
AI नहीं, यह है जैविक पुनर्जन्म
यह कोई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित संगीत नहीं है. यह एक वास्तविक जैविक दिमाग से उपजे न्यूरल सिग्नल्स है. Alvin Lucier की सहमति से किया गया यह प्रयोग कला और विज्ञान का भावनात्मक संगम है. जब दुनिया में Generative AI पर बहस छिड़ी है कि क्या मशीनें इंसानों जैसी सोच सकती हैं, Revivification एक नई दिशा में सवाल खड़ा करता है कि क्या जैविक रूप से पुनर्जीवित दिमाग कल्पना कर सकता है?
क्या कहती है यह खोज?
यह प्रयोग केवल विज्ञान नहीं, मानव चेतना, रचनात्मकता और मृत्यु के पार जीवन की संभावनाओं पर एक गहरा विचार है. शायद विज्ञान इसका “मोल” न माप सके, पर इंसान इसे संवेदनाओं से जोड़कर देख सकता है.
यह भी पढ़ें: दिमाग हिला देगा ये रंग! वैज्ञानिकों ने खोजा अनदेखा Olo Colour
यह भी पढ़ें: चीन ने बना डाली चावल के दाने से भी छोटी हार्ड ड्राइव, स्पीड में सबसे तेज!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










