Airtel यूजर्स को सिर्फ इस दिन तक मिलेगा 17,000 का फायदा, समय रहते लपक लें यह तगड़ा ऑफर
Published by : Ankit Anand Updated At : 27 Jul 2025 1:48 PM
Airtel Free Perplexity Offer
Airtel Free Perplexity Pro Offer: कुछ दिनों पहले एयरटेल ने अपने 36 करोड़ से ज्यादा यूजर्स को एक खास तोहफा दिया है. टेलीकॉम कंपनी ने Perplexity Pro का एक साल का फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर किया है. इस AI टूल की सब्सक्रिप्शन प्राइस 17,000 रुपये होती है. ध्यान देने वाली बात यह है कि यह ऑफर सीमित समय के लिए ही उपलब्ध है.
Airtel Free Perplexity Pro Offer: हाल ही में Airtel ने अपने यूजर्स के लिए एक शानदार ऑफर पेश किया था. कंपनी ने अपने 36 करोड़ यूजर्स को Perplexity Pro का एक साल का सब्सक्रिप्शन बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के ऑफर कर रही है. इस AI टूल की सब्सक्रिप्शन प्राइस की बात करें तो करीब 17,000 रुपये होती है, लेकिन Airtel यूजर्स इसे बिल्कुल फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं.
यह ऑफर प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों यूजर्स इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि, इस ऑफर को क्लेम करने की अंतिम तारीख रखी गयी है. ऐसे में अगर आपने अब तक इस 17,000 रुपये की फ्री सर्विस का लाभ नहीं उठाया है, तो जानिए इसकी अंतिम तारीख क्या है और कब तक इसे एक्टिवेट किया जा सकता है.
क्या है Perplexity Pro?
Perplexity Pro को एक AI असिस्टेंट के रूप में लॉन्च किया गया है. यह अमेरिका की एक AI स्टार्टअप कंपनी द्वारा तैयार किया गया है. पेरप्लेक्सिटी अपने AI मॉडल बेस्ड वेब सर्च की सुविधा देता है. इसके प्रो सब्सक्रिप्शन में यूजर्स को OpenAI के o3, क्लाउड 4.0 और xAI के Grok 4 जैसे कई एडवांस्ड AI सर्च टूल्स मिलते हैं. इसमें प्रो और रीजनिंग सर्च मोड, फाइल एनालिसिस, इमेज क्रिएशन, एपीआई क्रेडिट और प्राथमिकता सपोर्ट जैसी फीचर्स भी शामिल हैं. Perplexity ऐप एंड्रॉयड, iOS, Windows, Mac और वेब ब्राउजर पर उपलब्ध है.
क्या है ऑफर की अंतिम तारीख?
आपको बता दें कि Airtel ने इस ऑफर की शुरुआत 17 जुलाई 2025 को की थी और यह 17 जनवरी 2026 तक वैलिड रहेगा. यानी यूजर्स को इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए कुल 6 महीने का समय दिया जा रहा है. ध्यान देने वाली बात यह है कि इस ऑफर को एक मोबाइल नंबर पर सिर्फ एक बार ही क्लेम किया जा सकता है.
अगर आप भी ₹17,000 तक के बेनिफिट्स का फायदे उठाना चाहते हैं तो तुरंत Airtel Thanks ऐप पर जाकर इसे क्लेम कर सकते हैं. यह ऑफर आपको ऐप के “Claim Rewards” सेक्शन में दिखाई देगा. वहीं, उस सेक्शन में आपके नंबर पर उपलब्ध अन्य ऑफर्स की लिस्ट भी मिल जाएगी जिससे आप एक साथ क्लेम कर सकते हैं.
कैसे करे ऑफर क्लेम?
आइए अब आपको इस ऑफर को क्लेम करने का पूरा प्रोसेस समझा देते हैं. सबसे पहले, आपको Google Play Store से Airtel Thanks ऐप डाउनलोड करना होगा. इसके बाद, अपने Airtel मोबाइल नंबर से लॉगइन करें. ऐप के होम स्क्रीन पर आपको Perplexity Pro का ऑफर दिखाई देगा. इस ऑफर पर टैप करने के बाद आपको अपनी Google या Apple ID से लॉगइन करना होगा. लॉगइन होते ही आपके उस अकाउंट पर Perplexity का प्रो वर्जन एक्टिवेट हो जाएगा.
यह भी पढ़ें: Airtel का धमाका प्लान! 449 के रिचार्ज में दे रहा 17,000 का फायदा, लबालब 5G डेटा और OTT अलग से
यह भी पढ़ें: Vi ने चली दूर की चाल, खास लोगों के लिए लाया ₹99 वाला प्लान, जियो-एयरटेल की बढ़ेगी टेंशन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










