Airtel ने दिया करोड़ों यूजर्स को झटका! बंद कर दिया ये सस्ता प्लान, अब लगेंगे इतने रुपये

Published by : Shivani Shah Updated At : 13 May 2025 1:49 PM

विज्ञापन

Airtel

Airtel Rs 199 Recharge Discontinue: प्राइवेट टेलिकॉम कंपनी Airtel ने UPI ऐप्स से अपने एक सस्ते रिचार्ज प्लान को हटा कर करोड़ों यूजर्स को झटका दे दिया है. ऐसे में अब एयरटेल यूजर्स को महीने भर के रिचार्ज के लिए ज्यादा पैसे देने होंगे. यहां जानिए कि कंपनी ने कौन सा प्लान कर दिया है बंद और उसके जगह आप कौन सा सस्ता प्लान ले सकते हैं.

विज्ञापन

Airtel Rs 199 Recharge Discontinue: अगर आप Airtel यूजर हैं तो फिर ये खबर आपके लिए है. प्राइवेट टेलिकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel) ने यूजर्स को एक बड़ा झटका दे दिया है. कंपनी ने अपने 199 रुपये वाले सस्ते मंथली रिचार्ज प्लान को बंद कर दिया है. जी हां, गूगल पे (Google Pay), Paytm और फोन पे (Phone Pay) पर अब आपको एयरटेल का 199 रुपये का मंथली रिचार्ज प्लान का ऑप्शन नहीं दिखाई देगा. 199 रुपये के प्लान में कंपनी यूजर्स को कई सारे बेनेफिट्स देती थी. ऐसे अब यूजर्स को 199 रुपये में मिलने वाले बेनेफिट्स के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे.

यह भी पढ़ें: सिर्फ कॉलिंग के लिए चाहिए सस्ता प्लान? तो फिर JIO, Airtel, BSNL और VI के ये प्लान्स रहेंगे बेस्ट ऑप्शन

199 रुपये में मिलने वाले बेनेफिट्स

एयरटेल के 199 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती थी. जिसमें 28 दिनों के लिए किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल की सुविधा और 2GB डेटा का फायदा यूजर को मिलता था. लेकिन अब यूजर्स इस प्लान का फायदा नहीं उठा पाएंगे. क्योंकि, कंपनी ने UPI ऐप्स से इस रिचार्ज प्लान के ऑप्शन को हटा दिया है. लेकिन यूजर्स एयरटेल के थैंक्स ऐप और वेबसाइट के जरिए इस रिचार्ज प्लान की सुविधा का फायदा उठा सकते हैं. फिलहाल, कंपनी ने इस प्लान को सिर्फ UPI ऐप्स से ही इस रिचार्ज प्लान को हटाया है.

199 रुपये की जगह कौन सा सस्ता प्लान रहेगा बेस्ट

अगर आप UPI ऐप्स से रिचार्ज कर रहे हैं और सस्ते में कोई प्लान चाहते हैं, तो फिर आपके लिए 219 रुपये का प्लान सही रहेगा. इस प्लान में आपको 28 दिनों की ही वैलिडिटी मिलेगी. साथ ही 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS की सुविधा मिलेगी. इसके अलावा 3GB डेटा भी कंपनी आपको देगी.

यह भी पढ़ें: डेली के 10 रुपये खर्च पर मिलेगा हर रोज 3GB डेटा का फायदा, मिलेगी 30 दिनों की वैलिडिटी

यह भी पढ़ें: बार-बार 4G में शिफ्ट हो जा रहा है 5G नेटवर्क? ये सेटिंग कर लें ऑन, नहीं होगी दिक्कत

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola