Airtel यूजर्स की बल्ले-बल्ले! मात्र ₹49 में चलाएं अनलिमिटेड इंटरनेट, खत्म नहीं होगा डेटा, देखें पूरी डिटेल्स
Published by : Ankit Anand Updated At : 15 Jan 2026 10:02 AM
Airtel Rs 49 Plan Details
Airtel ₹49 Unlimited Data Plan: एयरटेल ने अपने यूजर्स के लिए ₹49 का जबरदस्त डेटा पैक पेश किया है. इस प्लान में Unlimited Data का फयदा मिलता है. यह एक Data Booster प्लान है. इसका मतलब है कि इसे इस्तेमाल करने के लिए आपके नंबर पर पहले से कोई एक्टिव बेस प्लान होना चाहिए.
Airtel ₹49 Unlimited Data Plan: अगर आप भी एक एयरटेल यूजर हैं और आपका डेली डेटा जल्दी खत्म हो जाता है, तो यह खबर आपके लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है. देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने यूजर्स की जरूरतों को समझते हुए एक बेहद सस्ता और धमाकेदार डेटा प्लान पेश किया है. कंपनी ने मात्र ₹49 का एक डेटा पैक लिस्ट किया है, जिसमें यूजर्स को अनलिमिटेड इंटरनेट का मजा मिलता है. आइए जानते हैं इस प्लान की पूरी डीटेल्स.
₹49 वाले प्लान में क्या है खास?
अक्सर देखा जाता है कि फिल्म देखते समय या गेम खेलते समय 1.5GB या 2GB की डेली लिमिट खत्म हो जाती है. ऐसे समय के लिए यह प्लान लाइफ सेवर है. इस प्लान में यूजर्स को Unlimited Data मिलता है. इस प्लान की वैलिडिटी 1 दिन की है. यानी आप 24 घंटे तक बिना किसी रुकावट के इंटरनेट इस्तेमाल कर सकते हैं. आपको बता दें कि यह एक Data Booster प्लान है. इसका मतलब है कि इसे इस्तेमाल करने के लिए आपके नंबर पर पहले से कोई एक्टिव बेस प्लान (जैसे 239 या 299 वाला) होना चाहिए.
Jio और Vi को टक्कर
जियो (Jio) और वोडाफोन आइडिया (Vi) के पास भी ऐसे छोटे डेटा पैक्स हैं, लेकिन एयरटेल का नेटवर्क और 5G स्पीड इस प्लान को खास बनाती है. अगर आपको कोई बड़ी फाइल डाउनलोड करनी है या पूरी वेब सीरीज बिंज-वॉच करनी है, तो 49 रुपये खर्च करना एक अच्छा सौदा है.
कैसे करें रिचार्ज?
आप इस प्लान को एयरटेल थैंक्स ऐप (Airtel Thanks App), पेटीएम (Paytm), फोनपे (PhonePe) या गूगल पे (Google Pay) के जरिए आसानी से एक्टिवेट कर सकते हैं. यह प्लान Data Pack सेक्शन में उपलब्ध है.
यह भी पढ़ें: सस्ते में चाहिए भर-भर कर डेटा? Vi के इस मंथली प्लान के फायदे जान तुरंत कर लेंगे रिचार्ज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










