199 रुपये में महीने भर चलेगा एयरटेल का सबसे सस्ता रिचार्ज

Updated:
विज्ञापन
199 रुपये में महीने भर चलेगा एयरटेल का सबसे सस्ता रिचार्ज

Airtel ने ₹199 का नया रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है जिसमें 28 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग, 2GB डेटा और 12 महीने का मुफ्त Adobe Express Premium सब्सक्रिप्शन मिलता है.

विज्ञापन

भारत की टेलीकॉम कंपनी Airtel ने अपने यूजर्स के लिए एक बेहद किफायती रिचार्ज प्लान पेश किया है. सिर्फ ₹199 में मिलने वाला यह प्लान उन लोगों के लिए खास है जो कॉलिंग और बेसिक इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं. यह प्लान पूरे 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी गई है.

199 रुपये में क्या मिलेगा

Airtel के इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है, जिसमें लोकल और रोमिंग कॉल दोनों शामिल हैं. इसके साथ ही 100 SMS प्रति दिन का लाभ भी मिलता है. इंटरनेट डेटा के लिए इसमें 2GB डेटा दिया गया है, जो हल्के यूजर्स के लिए पर्याप्त है.

एडॉब एक्सप्रेस प्रीमियम का फ्री एक्सेस

इस प्लान की एक खास बात यह है कि Airtel यूज़र्स को Adobe Express Premium का 12 महीने का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है. यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो सोशल मीडिया या कंटेंट क्रिएशन के लिए एडिटिंग टूल्स इस्तेमाल करते हैं.

स्पैम अलर्ट और सुरक्षा

Airtel अपने नेटवर्क पर आने वाली कॉल्स के लिए स्पैम अलर्ट भी देता है. यानी अगर कोई संदिग्ध नंबर से कॉल आती है, तो यूजर को पहले ही चेतावनी मिल जाती है. यह फीचर सुरक्षा के लिहाज से काफी मददगार है.

किसके लिए है यह प्लान

₹199 वाला Airtel प्लान उन यूजर्स के लिए परफेक्ट है जो इंटरनेट का कम इस्तेमाल करते हैं और ज्यादातर कॉलिंग पर निर्भर रहते हैं. यह प्लान Airtel के ऑफिशियल पोर्टल पर उपलब्ध है और सभी सर्किल्स में एक्टिवेट किया जा सकता है.

ध्यान रहे, हर सर्किल के लिए प्लान की कीमत और बेनेफिट्स अलग-अलग हो सकते हैं. ऐसे में अपने सर्किल के हिसाब से ऑफिशियल साइट पर प्लान डिटेल्स चेक कर ही रिचार्ज करें.

यह भी पढ़ें: Airtel का तगड़ा ऑफर, रोज 2.5GB डेटा + OTT और 84 दिन वैलिडिटी

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola