Soan Papdi से लेकर Kaju Katli तक बने Ramp Models! AI Video ने जीता इंटरनेट का दिल, देखें वायरल वीडियो

दिवाली की मिठाईयों का फैशन शो देख लीजिए
Diwali Sweet Fashion Show: AI वीडियो में Soan Papdi, Kaju Katli, Gulab Jamun जैसी मिठाइयां Ramp Models बनकर स्टाइल में वॉक करती नजर आईं. जानिए इस वायरल Diwali Sweet Fashion Show का मजेदार सच
Diwali Sweet Fashion Show: दिवाली आते ही मिठाइयों का मौसम शुरू हो जाता है और इस बार सिर्फ खाने के लिए नहीं, फैशन शो के रैंप पर चलने के लिए भी! जी हां, सोशल मीडिया पर एक AI-Generated वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें Soan Papdi, Kaju Katli, Gulab Jamun जैसी मिठाइयां Ramp Models बनकर स्टाइल में वॉक करती नजर आ रही हैं.
इस वीडियो को देखकर इंटरनेट हंसी से लोटपोट हो गया और अब लोग इसे ‘Diwali Sweet Fashion Show’ कहकर शेयर कर रहे हैं.
जब मिठाइयां बनीं फैशन मॉडल!
AI आर्टिस्ट ने इस वीडियो में सभी पारंपरिक भारतीय मिठाइयों को रैंप मॉडल्स की तरह दिखाया है.
वीडियो की शुरुआत होती है Kaju Katli से, जो ���ूरे कॉन्फिडेंस के साथ फैशनिस्टा अंदाज में वॉक करती दिखती है. इसके बाद आती हैं Gulabi Jaan, Pedda Laal, Milk Cake Tau, Barfi Kumari, Gareeb Motichoor Laal और आखिर में Soan Papdi Devi, जो साड़ी में स्टाइलिश लुक में नजर आती है.
वीडियो इतना क्रिएटिव और मजेदार है कि इसे देखकर हर कोई मुस्कुरा उठता है. लोगों को सबसे ज्यादा मजा इन मिठाइयों के नामों पर आया, जो बेहद फनी और सोच-समझकर रखे गए हैं.
Diwali Sweet Fashion Show: यहां देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर मचा धमाल
यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट ‘the_toons_buddies’ द्वारा शेयर किया गया है. पोस्ट का कैप्शन था – Diwali Ka Sweet Fashion Show – Aapke Ghar Ki Mithai Kaun Banegi?
वीडियो को अब तक 2 करोड़ 70 लाख से ज्यादा व्यूज, 9 लाख से ज्यादा लाइक्स और हजारों कमेंट्स मिल चुके हैं. यूजर्स के रिएक्शन भी बेहद मजेदार हैं – एक ने लिखा, Moti chur ko gareeb kyu banaya, meri fav hai! दूसरे यूजर ने कहा, Kaju Katli toh Diwali की queen hai!एक और ने लिखा, Soan Papdi deserves more respect! कई लोगों ने तो इन मिठाइयों को अपने दोस्तों से भी कंपेयर करना शुरू कर दिया है.
इस साल कब है दीवाली?
इस साल Diwali 2025 देश के कुछ हिस्सों में 20 अक्टूबर को और बाकी जगहों पर 21 अक्टूबर को मनाई जाएगी. मिठाइयों और त्यौहार की इस तैयारी के बीच यह AI वीडियो सोशल मीडिया पर सबका दिल जीत रहा है.
FAQs: वायरल AI Diwali Sweet Video से जुड़े सवाल
यह वायरल वीडियो किसने बनाया है?
यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट ‘the_toons_buddies’ ने शेयर किया है.
इस वीडियो में कौन-कौन सी मिठाइयां दिखीं?
Kaju Katli, Gulab Jamun (Gulabi Jaan), Milk Cake, Barfi, Motichoor Ladoo और Soan Papdi.
इस वीडियो को कितने व्यूज मिले हैं?
अब तक 27 मिलियन (2 करोड़ 70 लाख) से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.
इस साल दीवाली कब मनाई जाएगी?
देश के ज्यादातर हिस्सों में 21 अक्टूबर 2025 को दीवाली मनाई जाएगी.
WATCH: बिग बी ने कार में लबूबू डॉल लगाकर चला डाली हनुमान चालीसा, यूजर्स बोले- क्या कॉम्बिनेशन है!
Viral Video: सड़क पर कीलें बिछाकर ड्राइवरों को फंसाने की साजिश! क्या आपने भी महसूस किया है ऐसा?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










