AC में जम गई है बर्फ? तो तुरंत कर लें ये काम, वरना कूलिंग का हो जाएगा सत्यानाश
AC tips
AC Tips: अगर इस गर्मी से बचने के लिए आप भी घर में एसी का इस्तेमाल कर रहे हैं तो फिर आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. वरना आपके एसी की कूलिंग का सत्यानाश हो सकता है. दरअसल, एसी में भी फ्रिज की तरह बर्फ जमने लगती है. जिसका सीधा असर कूलिंग पर पड़ता है.
AC Tips: इस चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए एयर कंडीशनर का इस्तेमाल लगभग हर घर में किया जा रहा है. लेकिन एसी से जुड़ी छोटी सी छोटी जानकारी के बारे में उन्हें पता ही नहीं होता. जिसके कारण उन्हें एसी के मेंटेनेंस पर पैसे खर्च करने पड़ते हैं. कई लोगों को तो पता ही नहीं है कि उनके एसी में भी फ्रिज की तरह बर्फ जम सकते हैं, जो उनके एसी कि कूलिंग को खराब कर देते हैं. आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन यह सच है. एसी में भी फ्रिज की तरह बर्फ जम सकते हैं. अगर आप भी एसी का इस्तेमाल करते हैं लेकिन आपको भी इस बारे में जानकारी नहीं है,तो फिर आज हम आपको बताएंगे कि एसी में कैसे और क्यों बर्फ जमता है. साथ ही इससे आपके एसी को क्या नुकसान पहुंच रहा है.
यह भी पढ़ें: किराए के मकान में एसी लगवाना मुश्किल? Portable AC है बेहतरीन विकल्प, जानिए फायदे
कम गैस हो सकती है वजह
एयर कंडीशनर में गैस कम हो जाने पर एसी की सिस्टम की परफॉर्मेंस पर असर पड़ता है. इसके कारण एसी के एवापोरेटर कॉइल, जो कूलिंग करने का काम करता है उसमें बर्फ जमना शुरू हो जाती है. जिससे एसी की कूलिंग पर असर पड़ता है और वह कम हो जाती है. इसलिए रेगुलर एसी की सर्विसिंग कराएं और टाइम टू टाइम गैस रिफिल कराएं.
खराब एयरफ्लो
एसी के फिल्टर अगर गंदे हो गए हैं तो भी एसी में बर्फ जम जाती है. गंदे फिल्टर की वजह से एयरफ्लो में रुकावट आ जाती है. ऐसे में कॉइल ज्यादा ठंडी होने लगती है और हवा में नमी होने के कारण बर्फ जमना शुरू हो जाती है. जिससे कूलिंग पर असर पड़ने लगता है. इसलिए इन दिक्कतों से बचने के लिए समय-समय पर एसी की फिल्टर को जरूर साफ करते रहें.
थर्मोस्टेट हो सकता है वजह
एसी के थर्मोस्टेट खराब होने पर वह अच्छे से एसी के टेंपरेचर को रेगुलेट नहीं कर पाता है, जिससे कूलिंग अच्छे से नहीं हो पाती है. ऐसे में एसी ज्यादा देर तक चलाना पड़ता है. ज्यादा देर तक चलने के कारण कॉइल ठंडी होने लगती है और बर्फ जम जाती है. ऐसे में इससे बचने के लिए आपको समय-समय पर एसी की मेंटेनेंस करवाते रहना चाहिए. जिससे अगर एसी का थर्मोस्टेट खराब रहा तो आपको पता चल जाएगा. जिसे आप समय रहते ठीक करवा सकते हैं.
बर्फ जम जाएं तो क्या करें?
- अगर आपके एसी में बर्फ जम गई है तो सबसे पहले एसी को कुछ देर तक के लिए बंद कर दें और उसे डीफ़्रॉस्ट होने दें.
- एसी के एयर फिल्टर को समय-समय पर साफ करें.
- एयर डक्ट ब्लॉक हो जाने पर उसे तुरंत साफ कर दें.
- अगर लगता है एसी में गैस लेवल कम हो गया है तो तो तुरंत सर्विस सेंटर से संपर्क करें.
इन बातों पर ध्यान दें नहीं जमेगी बर्फ
- एसी को बर्फ से बचाने के लिए आपको अपनी एसी की रेगुलर मेंटेनेंस करवानी होगी.
- इसके अलावा एसी इके फिल्टर को रेगुलर साफ करते रहे, ताकि एयरफ्लो खराब न हो.
- साथ ही जितना हो सके उतना एसी के टेंपरेचर को 24 से 26 डिग्री तक ही रखे.
- ज्यादा देर तक एसी न चलाएं.
यह भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता 1 टन और 1.5 टन AC का अंतर, जानेगा तो बिजली बिल की टेंशन होगी छूमंतर
यह भी पढ़ें: Split AC vs Window AC: खरीदने से पहले जान लें यह जरूरी बातें वरना उठाना पड़ सकता है हजारों का नुकसान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










