Aadhaar PAN Data Security: यूजर्स के आधार-पैन डीटेल्स उजागर करनेवाली कई वेबसाइट्स सरकार ने कर दीं ब्लॉक

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 28 Sep 2024 6:31 PM

विज्ञापन

PAN-Aadhaar News

Aadhaar PAN Data Security: केंद्र सरकार ने नागरिकों के डेटा सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया है. केंद्र ने आधार कार्ड और PAN कार्ड की जानकारी उजागर करनेवाली कई वेबसाइट्स को ब्लॉक कर दिया है.

विज्ञापन

Aadhaar PAN Data Security: केंद्र सरकार ने आधार और पैन कार्ड की डीटेल्स की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने कई ऐसी वेबसाइट्स को ब्लॉक कर दिया है, जिनपर यूजर्स के डीटेल्स उजागर करने को लेकर सवाल उठ रहे थे. डेटा सुरक्षा पर यह केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन है.

डेटा गोपनीयता उल्लंघन की शिकायतों का समाधान

भारत सरकार ने नागरिकों के डेटा की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया है. बताते चलें कि सरकार ने आधार और पैन के डीटेल्स उजागर करनेवाली वेबसाइट्स को तो ब्लॉक किया ही है, राज्यों के आईटी सचिव को डेटा गोपनीयता उल्लंघन के लिए शिकायतों और मुआवजे का समाधान करने का अधिकार भी दिया है.

सरकार की प्रतिबद्धता

भारत सरकार ने इसके साथ ही एक खुला, सुरक्षित, भरोसेमंद और जवाबदेह इंटरनेट प्रदान करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता भी जतायी है. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को जानकारी मिली है कि कुछ वेबसाइट्स भारतीय नागरिकों के आधार और पैन कार्ड जैसे संवेदनशील व्यक्तिगत पहचान योग्य डेटा उजागर कर रही हैं. इसे गंभीरता से लेते हुए, भारत सरकार ने सुरक्षित साइबर सुरक्षा प्रथाओं और व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है. इसी के तहत, इन वेबसाइटों को ब्लॉक करने के लिए उचित कार्रवाई की गई है.

UIDAI ने की थी शिकायत

कुछ वेबसाइट्स द्वारा भारतीय नागरिकों के आधार और पैन कार्ड जैसे संवेदनशील डेटा को उजागर करने संबंधी जानकारी का भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को पता चला. सरकार ने इसे गंभीरता से लिया और इन वेबसाइट्स को तुरंत ब्लॉक करने की कार्रवाई की गई. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार अधिनियम 2016 की धारा 29(4) के तहत आधार जानकारी के सार्वजनिक प्रदर्शन पर प्रतिबंध का उल्लंघन करने को लेकर शिकायत की थी.

Free Aadhaar Update: आधार को मुफ्त में अपडेट कराने की डेडलाइन आगे बढ़ी, ऑनलाइन अपडेशन का ये है आसान तरीका

Aadhaar Tips: ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए ऐसे लॉक करें आधार बायोमेट्रिक

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola