क्‍या आप रखते हैं अपने स्‍मार्टफोन की सिक्‍योरिटी लॉक?

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Nov 2014 5:41 PM

विज्ञापन

न्‍यूयार्क: फोन की सिक्‍योरिटी लॉक को कराए गए एक सर्वे में पता चला है कि लगभग 30 फीसदी स्‍मार्टफोन यूजरों को अपने डिवाइस को लॉक रखने से कोई मतलब नहीं होता है. यह शोध गूगल और कैलिफोर्निया विश्‍वविद्यालय ने संयुक्‍त रूप से किया है. शोध के अनुसार एक तिहाई स्‍मार्टफोन यूजर अपने डिवाइस को दूसरों […]

विज्ञापन

न्‍यूयार्क: फोन की सिक्‍योरिटी लॉक को कराए गए एक सर्वे में पता चला है कि लगभग 30 फीसदी स्‍मार्टफोन यूजरों को अपने डिवाइस को लॉक रखने से कोई मतलब नहीं होता है. यह शोध गूगल और कैलिफोर्निया विश्‍वविद्यालय ने संयुक्‍त रूप से किया है.

शोध के अनुसार एक तिहाई स्‍मार्टफोन यूजर अपने डिवाइस को दूसरों की नजर से बचाने के लिए सिक्‍योरिटी लॉक रखते हैं. जबकि चौथाई यूजरों का मानना है कि उन्‍हें परवाह नहीं है कि उनके फोन में क्या है. इसीलिए वे कभी अपने फोन को लॉक नहीं रखते हैं. शोधकर्ताओं ने इस दिशा में कई स्‍मार्टफोन यूजरों से बात की.

उनसे उनके फोन की सि‍क्‍योरिटी के बारे में कई सवाल पूछा गया. उन्‍होंने अपने शोध में पाया कि बहुत सारे लोग डिवाइस की सिक्‍योरिटी और प्राइवेसी के बीच अंतर नहीं समझ पा रहे थे.

शोधकर्ताओं ने पाया कि ज्‍यादातर लोग इसीलिए अपने स्‍मार्टफोन को लॉक करते हैं ताकि उनके दोस्‍त या परिवार के कोई सदस्‍य उनके फोन की जासूसी ना करें. लोग अपने डिवाइस में स्टोर महत्‍वपूर्ण डेटा और इसके चोरी होने के परिणाम से अंजान हैं. जन्‍मदिन, बैक अकाउंट डीटेल, क्रेडिट कार्ड नंबर और ई-मेल जैसी अन्‍य महत्‍वपूर्ण जानकारी गलत हाथों में जाने से बडी मुश्किल का सामना करना पड सकता है.

हलांकि जो लोग अपने स्‍मार्टफोन को लॉक नहीं करते हैं. उनका तर्क इस बारे में है कि उन्‍हें इसके परिणामकी जानकारी नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola