Online Fraud: फेसबुक के जरिये दोस्ती कर बुजुर्ग से 70 लाख रुपये की ठगी

Updated:
विज्ञापन
Online Fraud: फेसबुक के जरिये दोस्ती कर बुजुर्ग से 70 लाख रुपये की ठगी

जयपुर : राजस्थान के 72 वर्षीय एक बुर्जुग व्यक्ति से फेसबुक पर दोस्ती कर एक महिला ने कथित तौर पर लगभग 70 लाख रुपये की ठगी कर ली. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस उपाधीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि सत्यव्रत शर्मा नाम के व्यक्ति ने इस बारे में शुक्रवार को एक शिकायत […]

विज्ञापन

जयपुर : राजस्थान के 72 वर्षीय एक बुर्जुग व्यक्ति से फेसबुक पर दोस्ती कर एक महिला ने कथित तौर पर लगभग 70 लाख रुपये की ठगी कर ली. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.

पुलिस उपाधीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि सत्यव्रत शर्मा नाम के व्यक्ति ने इस बारे में शुक्रवार को एक शिकायत दर्ज करायी थी. शिकायत के मुताबिक खुद को लंदन निवासी बताने वाली एक महिला ने फेसबुक के जरिये शर्मा से दोस्ती की.

दोनों बाद में व्हाटसएेप और जीमेल से भी जुड़ गए. शिकायत में कहा गया है कि उक्त महिला ने कारोबारी सौदे आदि के नाम पर उनसे लगभग 70 लाख रुपये दर्जन भर अलग-अलग बैंक खातों में जमा करा लिए और बाद में बात करनी बंद कर दी.

पुलिस के अनुसार पीड़ित से लंदन और दुबई के फोन नंबरों से बात की गयी थी. मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola