Google Maps पर अब मिलेगी बस और ट्रेन ट्रैफिक की लाइव जानकारी

नयी दिल्ली : सार्वजनिक परिवहन को लेकर लोगों में एक धारणा देखी जाती है कि यह लेट-लतीफ होते हैं. लोगों की इसी समस्या का निदान गूगल मैप्स ने किया है. देश के दस प्रमुख शहरों में गूगल मैप्स पर अब बस से लगने वाले यात्रा समय की जानकारी भी उपलब्ध होगी. इतना ही नहीं, लोगों […]
नयी दिल्ली : सार्वजनिक परिवहन को लेकर लोगों में एक धारणा देखी जाती है कि यह लेट-लतीफ होते हैं. लोगों की इसी समस्या का निदान गूगल मैप्स ने किया है. देश के दस प्रमुख शहरों में गूगल मैप्स पर अब बस से लगने वाले यात्रा समय की जानकारी भी उपलब्ध होगी.
इतना ही नहीं, लोगों भारतीय रेल की सटीक स्थिति की जानकारी भी गूगल मैप्स पर ही मिल जाएगी. कंपनी ने एक बयान में कहा कि इसी के साथ लोगों को ऑटोरिक्शा और अन्य सार्वजनिक परिवहन के विकल्प और सुझाव भी गूगल मैप्स पर उपलब्ध होंगे.
इससे उपयोक्ताओं को सार्वजनिक परिवहन प्रणाली से अपनी यात्रा योजना बनाने में मदद मिलेगी. गूगल मैप्स के परियोजना प्रबंधक तायलाह हसबल्लाह ने कहा, गूगल में हम मैप्स के साथ ऐसे फीचर जोड़ने पर ध्यान लगा रहे हैं जिससे यात्रियों को अधिक प्रासंगिक, सटीक और भरोसेमंद अनुभव मिले.
हमें उम्मीद है कि यह नये फीचर उपयोक्ताओं के लिए मूल्यवान होंगे. इससे उपयोक्ताओं को अब दिल्ली, बेंगलुरू, मुंबई, हैदराबाद, पुणे, लखनऊ, चेन्नई, मैसूरु, कोयंबटूर और सूरत में बसों के यात्रा समय की लाइव जानकारी मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




