वीवो ने लॉन्च किया वीवो वाइ89 स्मार्टफोन, जानें इसके फीचर्स के बारे में
Updated at : 23 Jan 2019 2:16 AM (IST)
विज्ञापन

वीवो ने वीवो वाइ89 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. वीवो वाइ89 स्मार्टफोन दो रंगों ऑरोरा पर्पल और ब्लैक गोल्ड रंग में उपलब्ध कराया गया है. इसमें स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर, 6.26 इंच का एचडी डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरा सेटअप और 3,260 एमएएच बैटरी क्षमता प्रदान की गयी है. इसके अतिरिक्त, यह स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी60 […]
विज्ञापन
वीवो ने वीवो वाइ89 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. वीवो वाइ89 स्मार्टफोन दो रंगों ऑरोरा पर्पल और ब्लैक गोल्ड रंग में उपलब्ध कराया गया है. इसमें स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर, 6.26 इंच का एचडी डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरा सेटअप और 3,260 एमएएच बैटरी क्षमता प्रदान की गयी है.
इसके अतिरिक्त, यह स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज की मेमोरी क्षमता वाला है. वीवो वाइ89 का मूल्य चीनी मार्केट में 1,598 चीनी युआन (करीब 16,700 रुपये) में तय किया गया है. यह फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है. वीवो वाइ89 एक डुअल-सिम स्मार्टफोन है.
यह एंड्रॉयड 8.1 ओरियो द्वारा संचालित है. 4 जीबी रैम वाले इस फोन का प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का, जिसके साथ फ्लैश भी दिया गया है. इसके फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर का 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




