ePaper

WhatsApp स्टेटस में अब दिखेंगे विज्ञापन...! जानें पूरी बात

Updated at : 31 Oct 2018 10:59 PM (IST)
विज्ञापन
WhatsApp स्टेटस में अब दिखेंगे विज्ञापन...! जानें पूरी बात

नयी दिल्ली : दुनिया की सबसे लोकप्रिय मेसेजिंग सेवा व्हाट्सएप के स्टेटस फीचर पर जल्द आपको विज्ञापन दिखाई दे सकते हैं. दरअसल कंपनी की योजना अपने इससे अपने मंच का मौद्रीकरण करती है. गौरतलब है कि दुनियाभर में करीब डेढ़ अरब उपयोक्ताओं वाली इस एेप पर फिलहाल कोई विज्ञापन नहीं होता है. व्हाट्सएेप के उपाध्यक्ष […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दुनिया की सबसे लोकप्रिय मेसेजिंग सेवा व्हाट्सएप के स्टेटस फीचर पर जल्द आपको विज्ञापन दिखाई दे सकते हैं. दरअसल कंपनी की योजना अपने इससे अपने मंच का मौद्रीकरण करती है.

गौरतलब है कि दुनियाभर में करीब डेढ़ अरब उपयोक्ताओं वाली इस एेप पर फिलहाल कोई विज्ञापन नहीं होता है. व्हाट्सएेप के उपाध्यक्ष क्रिस डेनियल्स ने यहां कहा, जहां तक व्हाट्सएेप के मौद्रीकरण की बात है, हम पहले ही घोषणा की थी कि हम स्टेटस फीचर में विज्ञापन दिखाने जा रहे हैं. तो यह एेप के मौद्रीकरण की शुरुआती योजना है.

साथ ही यह कारोबारों के लिए व्हाट्सएेप पर मौजूद लोगों तक पहुंचने का एक बेहतरीन अवसर है. हालांकि डेनियल्स ने इस बारे में कोई निश्चित समयसीमा की जानकारी नहीं दी.

रपटों के मुताबिक, जल्द ही कंपनी अपने स्टेटस फीचर में विज्ञापन दाताओं को विज्ञापन देने की अनुमति दे सकती है. व्हाट्सएेप के स्टेटस फीचर में उपयोक्ता को संदेश, फोटो, छोटे वीडियो साझा करने की सुविधा मिलती है जो 24 घंटे में खुद-ब-खुद हट जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola