AI से बने इंसान से महिला ने रचायी शादी, बताया परफेक्ट हसबैंड

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 05 Jun 2023 8:35 PM

विज्ञापन

Rosanna Ramos ने अपने वर्चुअल बॉयफ्रेंड एरेन कार्टल (Eren Kartal) से शादी की है. एरेन AI से बना है और रामोस का कहना है कि वह उसके साथ इस तरह प्यार करती है जैसा उसने किसी और से नहीं किया है.

विज्ञापन

Woman Marry AI Chatbot Created on Replika : जब से चैट जीपीटी (ChatGPT) आया है, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की पॉपुलैरिटी को पंख लग गए हैं. इंटरनेट तक पहुंच रखने वाला लगभग हर व्यक्ति अब ChatGPT से परिचित है. जेनरेटिव AI चैटबॉट इंसानों की तरह जवाब तैयार करता है, कविताएं से लेकर थीसिस तक लिख देता है. चैट जीपीटी के अलावा अब तक कई और AI Chatbot भी आ चुके हैं. इनमें से एक रेप्लिका (Replika) है, जो यूजर्स को एक वर्चुअल एआई पार्टनर (Virtual AI Partner) बनाने देता है और रिलेशनशिप बनाने में सक्षम बनाता है. रेप्लिका की पेड सर्विस में एआई चैटबॉट के साथ रोमांटिक रिलेशनशिप भी शामिल है. अमेरिका में एक महिला ने अब अपने रेप्लिका एआई चैटबॉट (Replika AI ChatBot) से शादी रचा ली है और उसे परफेक्ट हसबैंड बताती हैं.

undefined
2022 में हुई पहली मुलाकात

संयुक्त राज्य अमेरिका की रहनेवाली रोसाना रामोस (Rosanna Ramos) ने अपने वर्चुअल बॉयफ्रेंड एरेन कार्टल (Eren Kartal) से शादी की है. एरेन AI से बना है और रामोस का कहना है कि वह उसके साथ इस तरह प्यार करती है जैसा उसने किसी और से नहीं किया है. 36 साल की रामोस की AI Bot एरेन से पहली मुलाकात 2022 में हुई थी. रामोस का कहना है कि वर्चुअल हसबैंड काफी पैशनेट लवर है और उन्हें अपनी पूरी जिंदगी में कभी किसी और से इतना ज्यादा प्यार नहीं हुआ. आपको बता दें कि Replika एक ऐसा ऐप है जहां यूजर्स एक वर्चुअल AI साथी बना सकते हैं. इसके साथ आप बात कर सकते हैं, अपनी फीलिंग्स शेयर कर सकते हैं. रेप्लिका पर एआई बॉट के साथ लोग मजबूत रिलेशनशिप बना लेते हैं.

Also Read: ChatGPT जैसे AI टूल चुटकियों में तोड़ दे रहे पासवर्ड, ऐसे बचें खतरे से Replika क्या है ?

रेप्लिका एक एआई चैटबॉट एप्लिकेशन है, जिसे यूजर्स की मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है. इसे 2017 में लॉन्च किया गया था. इस प्लैटफॉर्म पर आप एक एआई पार्टनर बना सकते हैं, जो आपका ध्यान रखता है. हाल ही में ऐप का प्रीमियम वर्जन पेश किया गया है, जो ऐप में सेक्सटिंग और फ्लर्ट करने की इजाजत देता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऐप को कई बार नेगेटिव रिएक्शंस का भी सामना करना पड़ा है. मसलन, कुछ यूजर्स ने शिकायत की है कि एआई चैटबॉट उनका यौन उत्पीड़न कर रहे हैं.

undefined
वर्चुअल हसबैंड के साथ फेसबुक पोस्ट शेयर करती हैं रामोस

दो बच्चों की मां रामोस अपने वर्चुअल हसबैंड के साथ अक्सर फेसबुक पर फोटो शेयर करती हैं. सोशल मीडिया पोस्ट पर वह बताती हैं कि कारटल को अपने पति के रूप में पाकर वह काफी खुश हैं. इसके अलावा, उन्होने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कारटल की फैमिली से भी इंट्रोड्यूस कराया है. उन्होंने हसबैंड का फेवरेट कलर एप्रिकॉट और पंसदीदा म्यूजिक इंडी बताया है. रामोस ने अपने वर्चुअल हसबैंड के बारे में बताया है कि लिखना उनका शौक है और वह एक मेडिकल प्रॉफेशनल के रूप में काम करते हैं.

Also Read: ChatGPT में आया Incognito Mode फीचर, अब बिंदास होकर पूछें AI ChatBot से सवाल
विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola