Whatsapp पर आयेगा Truecaller का सपोर्ट, Spam Calls से मिलेगा छुटकारा

Updated:
विज्ञापन
Whatsapp पर आयेगा Truecaller का सपोर्ट, Spam Calls से मिलेगा छुटकारा

Truecaller अब यूजर्स को स्पैम कॉल से राहत दिलाने के लिए Whtasapp और दूसरे अन्य मैसेजिंग ऐप पर कॉलर आइडेंटिफिकेशन सर्विस की सुविधा शुरू करने जा रहा है.

विज्ञापन

Whatsapp Truecaller Support: आप अगर अपने फोन पर आनेवाले स्पैम कॉल्स से परेशान हैं, तो Whatsapp आपको इससे छुटकारा दिलाने में मदद करेगा. Truecaller अब यूजर्स को स्पैम कॉल से राहत दिलाने के लिए Whtasapp और दूसरे अन्य मैसेजिंग ऐप पर कॉलर आइडेंटिफिकेशन सर्विस की सुविधा शुरू करने जा रहा है. ट्रूकॉलर के लिए भारत सबसे बड़ा मार्केट है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, Truecaller जल्द ही Whatsapp और अन्य दूसरे मैसेजिंग ऐप पर कॉलर आइडेंटिफिकेशन सर्विस की सुविधा देगा.

भारत में तेजी से बढ़ रहे टेलीमार्केटिंग और स्पैमिंग कॉल

Truecaller के इस नये फीचर के आने के बाद यूजर्स आसानी से स्पैम कॉल का पता लगा सकेंगे. ट्रूकॉलर के सीईओ एलन ममेदी ने बताया कि फिलहाल इस फीचर की टेस्टिंग चल रही है और यह बीटा फेज में है. उम्मीद जतायी जा रही है कि मई के अंत तक यह वैश्विक स्तर पर शुरू हो सकेगा. आपको बता दें कि ट्रूकॉलर ने साल 2021 में एक रिपोर्ट जारी की थी, जिसके मुताबिक भारत में बड़ी तेजी के साथ टेलीमार्केटिंग और स्पैमिंग कॉल बढ़ रहे हैं. वहीं, इसी साल फरवरी में दूरसंचार नियामक ट्राई ने Jio और Airtel को साथ मिलकर AI फिल्टर का इस्तेमाल कर अपने नेटवर्क पर टेलीमार्केटिंग कॉल को ब्लॉक करने काे कहा.

Also Read: WhatsApp पर दिखेंगे चैनल्स, नये फीचर पर चल रहा काम
प्रतिमाह औसतन 17 स्पैम कॉल झेलता है हर भारतीय यूजर

Truecaller के लिए भारत 250 मिलियन यूजर्स के साथ सबसे बड़ा मार्केट है. ट्रूकॉलर की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, कंपनी इस समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए टेलीकॉम ऑपरेटर्स से बातचीत कर रही है. बता दें कि भारत में लगातार स्कैम की समस्या आती रहती है. आज के समय यह स्कैम इतना बढ़ चुका है कि ट्रूकॉलर ने इसके बारे में अपने ब्लॉग में इसकी जानकारी दी है. साथ ही इससे बचने का भी तरीका बताया है. व्हाट्सऐप और ट्रूकॉलर की यह मुहिम इसलिए भी खास है क्योंकि भारत समेत दुनियाभर में टेलीमार्केटर्स और हैकर्स की ओर से WhatsApp से फ्रॉड कॉल के मामले बढ़ रहे हैं. पिछले एक माह में इंटरनेशनल नंबर से स्पैम, फ्रॉड कॉल की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. Truecaller की 2021 की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में हर यूजर को प्रतिमाह औसतन 17 स्पैम कॉल आते हैं.

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola