WhatsApp पर दिखेंगे चैनल्स, नये फीचर पर चल रहा काम

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp पर दिखेंगे चैनल्स, नये फीचर पर चल रहा काम

whatsapp new feature – इस फीचर के लिए ऐप के इंटरफेस में बदलाव कर स्टेटस टैब में चैनल लिस्ट जोड़ा जाएगा. कंपनी आनेवाले दिनों में अपडेट के जरिये iOS यूजर्स के लिए यह फीचर रोल आउट करेगी.

विज्ञापन

WhatsApp यूजर्स अब ऐप पर ही आसानी से चैनल्स देख सकेंगे. पॉपुलर मैसेजिंग ऐप अपने यूजर्स के लिए चैनल्स लिस्ट नाम के एक नये फीचर पर काम कर रहा है. इस फीचर की मदद से यूजर्स आसानी से उन चैनल्स को एक लिस्ट में देख पाएंगे, जिन्हें वे फॉलो करते हैं.

इस फीचर के लिए ऐप के इंटरफेस में बदलाव कर स्टेटस टैब में चैनल लिस्ट जोड़ा जाएगा. कंपनी आनेवाले दिनों में अपडेट के जरिये iOS यूजर्स के लिए यह फीचर रोल आउट करेगी.

Also Read: WhatsApp ने 47 लाख से ज्यादा अकाउंट्स पर लगाया ताला, रिपोर्ट जारी कर बतायी वजह

व्हाट्सऐप का यह फीचर साबित होगा फायदेमंद

व्हाट्सऐप के आईओएस ऐप पर आनेवाला आगामी चैनल्स लिस्ट फीचर यूजर्स के लिए काफी मददगार साबित होगा. चैनल्स लिस्ट आसानी से देख पाने से यूजर्स कम यूज होने वाले चैनल्स को आसानी से अनफॉलो कर सकेंगे.

इसके अलावा, यूजर्स जिन चैनल्स को फॉलो करते हैं, उन्हें उनके अपडेट्स भी आसानी से मिल जाया करेंगे. यह फीचर कब तक रोल आउट होगा, इस बारे में जानकारी आनी अभी बाकी है.

Also Read: WhatsApp Alert: इंटरनेशनल नंबर से आ रहे मैसेज और कॉल आपको कर सकते हैं कंगाल

WhatsApp ने 47 लाख से ज्यादा अकाउंट्स पर लगाया ताला

आपको बता दें कि व्हाट्सऐप ने भारत में मार्च के महीने में 47 लाख से अधिक अकाउंट्स पर ताला लगा दिया. मेटा के स्वामित्व वाले त्वरित संदेश सेवा मंच व्हाट्सऐप ने मार्च में 47 लाख से अधिक भारतीय खातों को प्रतिबंधित किया. यह संख्या फरवरी के 45 लाख से अधिक खातों से ज्यादा है. व्हाट्सऐप ने इस बारे में बताया कि मार्च, 2023 में मिली शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए 47 लाख से अधिक खातों पर रोक लगायी गई. इसके पहले फरवरी में 45 लाख, जनवरी में 29 लाख, दिसंबर में 36 लाख और नवंबर, 2022 में 37 लाख खातों पर रोक लगायी गई थी.

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola