ePaper

WhatsApp पर एनिमेटेड स्टिकर्स यूज करने का आसान तरीका जानें यहां

Updated at : 21 Jul 2020 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
WhatsApp पर एनिमेटेड स्टिकर्स यूज करने का आसान तरीका जानें यहां

whatsapp, whatsapp animated stickers, Instant Messaging: व्हाट्सऐप (Whatsapp) ने अपने एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए एनिमेटेड स्टिकर्स लॉन्च कर दिये हैं. अब यूजर्स चैटिंग करने के साथ एक-दूसरे को एनिमेटेड स्टिकर्स भेज सकेंगे. आपको बता दें कि एनिमेटेड स्टिकर्स को कुछ दिनों पहले ही 2.20.194.7 बीटा वर्जन पर स्पॉट किया गया था.

विज्ञापन

Whatsapp Launch Animated Stickers: व्हाट्सऐप (Whatsapp) ने अपने एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए एनिमेटेड स्टिकर्स लॉन्च कर दिये हैं. अब यूजर्स चैटिंग करने के साथ एक-दूसरे को एनिमेटेड स्टिकर्स भेज सकेंगे. आपको बता दें कि एनिमेटेड स्टिकर्स को कुछ दिनों पहले ही 2.20.194.7 बीटा वर्जन पर स्पॉट किया गया था.

एनिमेटेड स्टिकर्स यूज करने के लिए व्हाट्सऐप को गूगल प्ले-स्टोर पर जाकर अपडेट करना होगा. इसके बाद ही यूजर्स व्हाट्सऐप के लेटेस्ट फीचर एनिमेटेड स्टिकर्स का इस्तेमाल कर पायेंगे.

व्हाट्सऐप पर एनिमेटेड स्टिकर्स यूज करने के लिए सबसे पहले व्हाट्सऐप ओपन करें. इसके बाद जिस यूजर को आप स्टिकर भेजना चाहते हैं, उसका चैट बॉक्स ओपन करें. अब यहां आपको इमोजी का विकल्प दिखाई देगा. उस पर टैप करें. इसमें आपको एनिमेटेड स्टिकर पैक दिखाई देगा. इसे डाउनलोड करें. डाउनलोड होने के बाद आप अपनी पसंद के किसी भी एनिमेटेड स्टिकर पर एक क्लिक करके भेज सकते हैं.

Also Read: Whatsapp का यह फीचर मोबाइल के बाद डेस्कटॉप के लिए भी आया, जानें इनेबल करने का तरीका

वेब बीटा इंफो के अनुसार, व्हाट्सऐप जल्द मल्टी डिवाइस फीचर लॉन्च करनेवाला है. यूजर्स इस फीचर के जरिये अपने एक अकाउंट को चार अलग-अलग डिवाइस में इस्तेमाल कर पायेंगे. यह अलग बात है कि डेटा को सिंक करने के लिए वाई-फाई की जरूरत पड़ेगी.

बता दें कि व्हाट्सऐप ने मार्च में अपने बीटा वर्जन के लिए अपडेट जारी किया था, जिसमें डिलीट मैसेज फीचर को स्पॉट किया गया था. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी आने वाले दिनों में इस फीचर को आम व्हाट्सऐप यूजर्स के लिए जारी कर सकती है. फीचर की बात करें, तो यूजर्स इसके जरिये भेजे गये मैसेज को डिलीट करने के लिए समय निर्धारित कर सकेंगे और तय समय के बाद भेजा गया मैसेज खुद ही डिलीट हो जाएगा.

Posted By – Rajeev Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola