WhatsApp Data Breach: कहीं आपका व्हाट्सऐप डेटा भी तो नहीं हो गया लीक? Step by Step ऐसे करें चेक
साइबरन्यूज ने जो दावा किया था, उसके अनुसार हैकिंग फोरम में 84 देशों के व्हाट्सऐप यूजर्स की निजी जानकारी बिक्री के लिए उपलब्ध है. डेटा बेचने वाले का दावा है कि अकेले अमेरिका के 32 मिलियन यूजर्स की जानकारी बिक्री के लिए मौजूद हैं.
मेटा के स्वामित्व वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप (WhatsApp Data Breach) को लेकर कुछ दिनों पहले एक हैरान कर देने वाली खबर आयी थी. जिसमें दावा किया गया था कि करीब 50 करोड़ व्हाट्सऐप यूजर्स के फोन नंबर ऑनलाइन हैकिंग फोरम में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं. खबर सामने आने के बाद यूजर्स परेशान हो गये. उनमें डेटा लीक होने का खतरा मंडराने लगा. हालांकि WhatsApp ने साइबरन्यूज के दावे का खंडन किया है और बताया है कि कोई भी डेटा लीक नहीं हुआ है. डेटा लीक होने की आशंका के बीच हम आपको यहां पर एक उपाय भी बताने वाले हैं, जिससे आप अपने डेटा की पूरी जानकारी हासिल कर पायेंगे कि वह सुरक्षित है या नहीं.
Step by Step ऐसे चेक करें आपका WhatsApp डेटा सुरक्षित है या नहीं
अपने WhatsApp डेटा के बारे में पूरी जानकारी लेने के लिए सबसे पहले आपको cybernews.com पर जाना होगा.
उसके बाद सर्च फील्ड में अपना मोबाइल नंबर डालना होगा या फिर उसमें एक और ऑप्शन आता है ई-मेल आईडी डालने का.
उसके बाद एक आखिरी स्टेन फॉलो करना होगा. डेटा लीक हुआ या नहीं यह जानने के लिए Check Now पर क्लीक करना होगा. उसके बाद पूरी जानकारी आपके मोबाइल या कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा.
Also Read: WhatsApp Data Leak: वॉट्सऐप ने डेटा लीक की खबरों का किया खंडन, स्क्रीनशॉट निराधार
84 देशों के यूजर्स की निजी जानकारी खतरे में
साइबरन्यूज ने जो दावा किया था, उसके अनुसार हैकिंग फोरम में 84 देशों के WhatsApp यूजर्स की निजी जानकारी बिक्री के लिए उपलब्ध है. डेटा बेचने वाले का दावा है कि अकेले अमेरिका के 32 मिलियन यूजर्स की जानकारी बिक्री के लिए मौजूद हैं.
Also Read: मुंगेरिया अवैध हथियार: फेसबुक व WhatsApp से सौदा फिर Online पेमेंट, कारोबार के हाईटेक तरीके का खुलासा
Also Read: WhatsApp पर जल्द मिलेंगे कमाल के नये फीचर्स, स्टेटस शेयर करना भी होगा पहले से मजेदार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










