Indian Army बनेगी हाईटेक, जेटपैक सूट पहनकर हवा में उड़ेंगे सैनिक, ये है सेना का प्लान

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 03 Mar 2023 10:23 AM

विज्ञापन

Indian Army Jet Pack Flying Suit | सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक जवान जेटपैक पहने हुए उड़ान भरता नजर आ रहा है. कई पश्चिमी देश की सेना इस तरह के जेट पैक सूट पर शोध कर रही है, जिसमें अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम भी शामिल है.

विज्ञापन

Indian Army Jet Pack Suit: दिनोंदिन उन्नत होती तकनीक के इस दौर में युद्ध लड़ने के पारंपरिक साधन अब पुराने पड़ते जा रहे हैं. हर दिन नयी तकनीक आ रही है और उसी की तर्ज पर अब भारतीय सेना भी तकनीकी रूप से खुद को अपग्रेड कर रही है. इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए अब जल्द ही हवा में उड़कर गश्त लगाते दिखेंगे. आगरा स्थित इंडियन आर्मी एयरबॉर्न ट्रेनिंग स्कूल (Indian Army Airborne Training School) में हाल ही में इसका डेमो किया गया.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक जवान जेटपैक पहने हुए उड़ान भरता नजर आ रहा है. ट्वीट में बताया गया है कि ग्रैविटी इंडस्ट्रीज के फाउंडर रिचर्ड ब्राउनिंग ने जेटपैक सिस्टम का आगरा में इंडियन आर्मी को डेमो दिया. कई पश्चिमी देश की सेना इस तरह के जेट पैक सूट पर शोध कर रही है, जिसमें अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम भी शामिल है.

Also Read: Good News: आर्टिफिशियल पैंक्रियाज डायबिटीज के मरीजों को देगा राहत, अब ब्रिटेन ने भी अपनायी यह तकनीक

भारतीय सेना को इसकी जरूरत

भारतीय सेना ने इस जेट पैक सूट के लिए अपनी जरूरत बतायी है. उसके मुताबिक, यह सूट एक टर्बाइन युक्त अकेले सैनिक को मोबिलाइज करनेवाला होगा, जिससे सैनिक आसानी से टेकऑफ और लैंड करने के अलावा आसानी से अपनी उड़ान की ऊंचाई को बढ़ा या घटा सकेंगे. इसके साथ ही, हर दिशा में वह मूव कर सकेंगे और यह जेटसूट सैनिक को आसानी से उठाकर दूसरी जगह तक पहुंचा सकेगा.

जेट पैक सूट क्या है?

जेट पैक सूट पहनकर इंसान जेट बन जाता है. इस सूट की बाजार में कीमत लगभग तीन करोड़ रुपये बतायी जाती है. गैस टरबाइन इंजन से चलने वाले इस सूट को पहनकर सैनिक 10 से 15 मीटर हवा में उड़ सकेंगे. इस सूट का वजन 40 किलोग्राम तक होगा. इसमें कुछ ऐसा सिस्टम होगा कि इसे पहननेवाला जब चाहे उड़ सके और लैंड कर ले. जेटपैक सूट पहनकर 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से जवान हवा में उड़ सकते हैं. किसी भी मौसम में यह सूट काम कर सकता है.

Also Read: Sony Honda Mobility की इलेक्ट्रिक कार Afeela के फीचर्स देख फैन हो जाएंगे आप

जेट पैक सूट की खरीद के लिए आरएफपी जारी

जेट पैक सूट के माध्यम से फौरन भारतीय जवान उड़कर दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दे सकेंगे. जैट पैक सूट को पीठ पर बांधकर उड़ा जा सकता है. इस तरह का सूट आपने हॉलीवुड फिल्मों में देखा होगा. इंडियन आर्मी ने जेटपैक सूट के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) जारी कर दिया है. सेना 48 जेटपैक सूट खरीदने जा रही है. यह स्वदेशी कंपनियों से ही खरीदा जाएगा. यह एक तरह का इंडिविजुअल मोबिलिटी प्लैटफॉर्म है, जो किसी को अलग अलग टेरेन में उड़ा सकता है.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola