ePaper

Twitter Controversy: भारतीय झंडा लगाने पर ट्विटर ने छीन लिया ब्लू टिक! आखिर माजरा क्या है?

Updated at : 15 Aug 2023 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
Twitter Controversy: भारतीय झंडा लगाने पर ट्विटर ने छीन लिया ब्लू टिक! आखिर माजरा क्या है?

पीएम मोदी ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों से अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की डीपी में तिरंगा लगाने की अपील की. इसका असर भी दिखा और 24 घंटे के भीतर लाखों भारतीयों ने अपने - अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के प्रोफाइल फोटो में तिरंगा लगा लिया. अब इस चीज को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है.

विज्ञापन

PM Modi Indian Flag Twitter Controversy : 77वें स्वतंत्रता दिवस पर देशभर में जश्न का माहौल है. पूरे देश में राष्ट्रभक्ति से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है. इस अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किला से लगातार 10वीं बार तिरंगा फहराया और देशवासियों को संबोधित किया. 77वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया था. इसी क्रम में प्रधानमंत्री ने ट्विटर (X) पर अपनी प्रोफाइल फोटो पर तिरंगा लगा लिया था.

इसके साथ ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिये देशवासियों को अपने ट्विटर (एक्स), फेसबुक और व्हाट्सऐप जैसे सोशल मीडिया अकाउंट्स की डीपी या प्रोफाइल पिक्चर में तिरंगा लगाने की अपील की. पीएम मोदी की इस अपील का असर भी दिखा और करोड़ों भारतीयों ने अपने – अपने प्रोफाइल फोटो में तिरंगा लगा लिया. अब इस चीज को लेकर विवाद हो गया है. खबर है कि ट्विटर ने ऐसे लोगों से ब्लू टिक वापस ले लिया, जिन्होंने अपनी प्रोफाइल पर भारतीय राष्ट्र ध्वज लगाया था.

Also Read: Har Ghar Tiranga: पीएम मोदी ने बदली अपनी सोशल मीडिया डीपी, लोगों से भी ऐसा करने की अपील

फेक अकाउंट को रोकने के लिए किया गया ऐसा ?

हैरानी की बात यह है कि ट्विटर की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अकाउंट से भी ब्लू टिक वापस ले लिया गया है. दरअसल, रिपोर्ट्स की मानें तो ट्विटर ने प्रोफाइल फोटो में तिरंगा लगाने को नियमों का उल्लंघन माना है. इसकी वजह से ट्विटर ने ब्लू टिक को हटा दिया है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले तक 15 अगस्त और 26 जनवरी जैसे मौकों पर तिरंगे को प्रोफाइल फोटो के तौर पर उपयोग किया जा सकता था, और लाखों – करोड़ों लोग ऐसा करते भी रहे हैं. वहीं, एलन मस्क ने ट्विटर की कमान संभालने के बाद कुछ नये नियम जारी किये थे.

एलन मस्क की ओर से फेक अकाउंट को रोकने के लिए प्रोफाइल फोटो और नाम नहीं बदलने का नियम जारी किया था. इसके उल्लंघन पर प्रोफाइल वेरिफिकेशन हटाने का नियम जारी किया गया था. ऐसे में ट्विटर की प्रोफाइल पिक्चर में तिरंगे की डीपी लगाने पर ब्लू टिक सस्पेंड होने की यही वजह बतायी जा रही है.

Also Read: Har Ghar Tiranga 2023: तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी कहां और कैसे करें अपलोड ? यहां जानें

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola