ePaper

Google Play Store पर मौजूद इन ऐप्स के लिए जारी हुई वॉर्निंग, अगर आपके फोन में है तो फौरन करें डिलीट

Updated at : 27 Oct 2020 3:49 PM (IST)
विज्ञापन
Google Play Store पर मौजूद इन ऐप्स के लिए जारी हुई वॉर्निंग, अगर आपके फोन में है तो फौरन करें डिलीट

Google Play Store, Android Apps, Malware : गूगल प्ले स्टोर के कुछ ऐप्स को लेकर एक बार फिर सिक्योरिटी वॉर्निंग जारी की गई है. इस बार साइबर सिक्योरिटी फर्म Avast ने Google Play Store पर मौजूद 21 गेमिंग ऐप को लेकर चेतावनी जारी की है, जो सुरक्षा के दृष्टि से काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं.

विज्ञापन

Google Play Store, Android Apps, Malware : गूगल प्ले स्टोर के कुछ ऐप्स को लेकर एक बार फिर सिक्योरिटी वॉर्निंग जारी की गई है. इस बार साइबर सिक्योरिटी फर्म Avast ने Google Play Store पर मौजूद 21 गेमिंग ऐप को लेकर चेतावनी जारी की है, जो सुरक्षा के दृष्टि से काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं. साइबर सिक्योरिटी कंपनी के मुताबिक 21 में से 19 गेमिंग ऐप अब भी Google Play Store पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं.

गूगल प्ले स्टोर पर एंड्रॉयड यूजर्स के लिए लाखों ऐप्स मौजूद हैं और उनमें से अपनी जरूरत और पसंद के हिसाब से आप कोई भी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं. Avast की ओर से जो वॉर्निंग दी गई है, उसमें कहा गया है कि प्ले स्टोर पर मौजूद ये 19 गेमिंग ऐप्स मोबाइल यूजर्स के लिए खतरनाक हैं, क्योंकि इनमें ऐडवेयर (विज्ञापन देने वाले) हैं. इन ऐप्स में मौजूद ऐडवेयर HiddenAds फैमिली के हैं.

साइबर सिक्योरिटी कंपनी Avast अवास्त का कहना है कि ये ऐप्स हिडेन ऐड्स फैमिली ट्रोजन का हिस्सा हैं, यानी इन ऐप्स के जरिये ऐड्स को डिस्प्ले कराने का काम किया जाता है, जो किसी भी तरह की हो सकती हैं. ये ऐड्स यूजर के लिए खतरा भी पैदा कर सकते हैं. रिपोर्ट्स की मानें, तो इन 21 ऐप्स में से ज्यादातर को गूगल प्ले स्टोर से लाखों बार डाउनलोड किया जा चुका है. बहरहाल, गूगल ने इन 21 गेमिंग ऐप्स को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है.

Also Read: Google Play Store से 240 ऐप्स की छुट्टी, यहां देखें पूरी लिस्ट और अपने फोन से तुरंत निकाल बाहर करें

Avast ने की है इन 21 खतरनाक ऐप्स की पहचान

  • Rugby Pass

  • Flying Skateboard

  • Iron it

  • Shooting Run

  • Plant Monster

  • Find Hidden

  • Shoot Them

  • Crush Car

  • Rolling Scroll

  • Helicopter Attack – NEW

  • Assassin Legend – 2020 NEW

  • Helicopter Shoot

  • Money Destroyer

  • Cream Trip – NEW

  • Rotate Shape

  • Jump Jump

  • Find the Differences – Puzzle Game

  • Sway Man

  • Desert Against

  • Props Rescue

  • Find 5 Differences – 2020 NEW

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola