Google CEO सुंदर पिचाई ने भारत-पाकिस्तान मैच पर ट्वीट कर दी दिवाली की ऐसी बधाई

Google CEO Sundar Pichai Happy Diwali Tweet – गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने अपने ट्वीट में लिखा, शुभ दिवाली! आशा करता हूं कि जश्न मनानेवाले सभी लोगों के पास दोस्तों और परिवार के साथ यह अच्छा समय होगा. उन्होंने लिखा कि मैंने आज फिर आखिरी तीन ओवर देखकर जश्न मनाया, क्या खेल और प्रदर्शन था.
Sundar Pichai India vs Pakistan: दिवाली (Diwali 2022) से एक दिन पहले टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में भारत ने पाकिस्तान (India vs Pakistan) को हराया. भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) की इस जीत पर गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई (Google CEO Sundar Pichai) ने खुशी जतायी है.
Happy Diwali! Hope everyone celebrating has a great time with your friends and family.
— Sundar Pichai (@sundarpichai) October 24, 2022
🪔 I celebrated by watching the last three overs again today, what a game and performance #Diwali #TeamIndia #T20WC2022
भारत के रन चेज का जिक्र
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने अपने ट्वीट में लिखा, शुभ दिवाली! आशा करता हूं कि जश्न मनानेवाले सभी लोगों के पास दोस्तों और परिवार के साथ यह अच्छा समय होगा. उन्होंने लिखा कि मैंने आज फिर आखिरी तीन ओवर देखकर जश्न मनाया, क्या खेल और प्रदर्शन था. इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान के विरुद्ध अंतिम तीन ओवर में भारत के रन चेज का जिक्र किया. आप जानते हैं कि रविवार को टीम इंडिया ने विराट कोहली और हार्दिक पांड्या की शानदार पारी के दम पर पाकिस्तान को आखिरी गेंद पर 4 विकेट से हरा दिया.
Also Read: Happy Diwali 2022: दोस्तों और रिश्तेदारों को WhatsApp Stickers के साथ दें दिवाली की बधाई, ये है तरीकाकई बड़ी हस्तियों ने दी दिवाली की बधाई
दिवाली भारत देश में मनाये जानेवाले प्रमुख त्योहारों में से एक है. खुशियों का यह त्योहार भारत के साथ-साथ लगभग सभी प्रमुख देशों में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. इस साल दिवाली 24 अक्टूबर 2022, सोमवार को है. इस मौके पर देश-विदेश की कई बड़ी हस्तियों ने दिवाली की बधाई दी है. दिवाली के मौके पर लोग एक-दूसरे को बधाई देकर खुशियां सेलिब्रेट कर रहे हैं.
Also Read: Whatsapp ने भारत में पेश किये शानदार Diwali Stickers, जानिए डाउनलोड और शेयर करने का तरीकाप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










