ePaper

Cheapest Prepaid Plan: Jio, Airtel और Vi के सबसे सस्ते प्लान, जानें कौन ज्यादा फायदेमंद

Updated at : 11 Dec 2020 6:16 PM (IST)
विज्ञापन
Jio Airtel Vi Tariff Hike

Jio Airtel Vi Tariff Hike

Cheapest Prepaid Plan, Jio, Airtel, Vi: देश में जियो jio, एयरटेल airtel और वोडाफोन आइडिया Vi सहित टेलीकॉम कंपनियां अफॉर्डेबल दाम में ज्यादा से ज्यादा डेटा देकर ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को अपने साथ जोड़ने के लिए बढ़िया रिचार्ज प्लान्स पेश कर रही हैं.

विज्ञापन

Cheapest Prepaid Plan, Jio, Airtel, Vi: देश में जियो jio, एयरटेल airtel और वोडाफोन आइडिया Vi सहित टेलीकॉम कंपनियां अफॉर्डेबल दाम में ज्यादा से ज्यादा डेटा देकर ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को अपने साथ जोड़ने के लिए बढ़िया रिचार्ज प्लान्स पेश कर रही हैं.

अगर आप इन तीनों कंपनियों में से किसी का भी सिम का इस्तेमाल करते हैं, तो हम आपको इनके सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान्स के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि इन सभी प्लान्स की कीमत 20 रुपये से भी कम है. आइए जानें-

Jio का 11 रुपये वाला प्लान

जियो का 11 रुपये वाला सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान है. इस प्लान में यूजर को कुल 800MB डेटा मिलता है. इसके अलावा अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 75 नॉन-जियो मिनट्स भी दिये जाते हैं, लेकिन ध्यान में रहे कि इस प्रीपेड पैक में जियो एप्स की सब्सक्रिप्शन नहीं मिलती है.

Also Read: BSNL 1 Year Plan: 425 दिनों तक 1275GB डेटा कॉलिंग, JIO Airtel VI से कितना फायदेमंद?

Vi का 19 रुपये वाला प्लान

वोडाफोन-आइडिया के इस प्रीपेड प्लान में यूजर को 200MB डेटा मिलेगा. इसके साथ ही किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग आप कर सकेंगे. इस पैक की समय सीमा 2 दिनों की है. हालांकि कंपनी की तरफ से यूजर को प्रीमियम ऐप्स की सब्सक्रिप्शन नहीं दी जाती है.

Airtel का 19 रुपये वाला प्लान

एयरटेल का 19 रुपसे वाला सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान है, जिसमें यूजर को कुल 200MB डेटा मिलता है. इसके साथ ही सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की भी सुविधा दी जाती है. रिचार्ज पैक की वैधता 2 दिनों की है. इसमें उपभोक्ताओं को SMS और मोबाइल ऐप की सब्सक्रिप्शन नहीं मिलती है.

Also Read: Airtel IQ : एयरटेल ने क्लाउड कम्युनिकेशन मार्केट में कदम रखा, जानिए क्या होंगे फायदे

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola