GPT-5 आने से ChatGPT4 बन जाएगा इतिहास, ट्रेडमार्क के लिए OpenAI ने फाइल किया पेटेंट
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 03 Aug 2023 12:08 PM
OpenAI ChatGPT4 ChatGPT5 - चैट जीपीटी-4 हालांकि इस समय सिर्फ कुछ ही महीने पुराना है. खबर है कि ओपनएआई इसके नेक्स्ट जेनरेशन लैंग्वेज मॉडल GPT-5 को जल्द ही पेश करने जा रही है. ओपनएआई ने नये ट्रेडमार्क के लिए पेटेंट अप्लाई किया है.

OpenAI Files Patent for GPT 5 : ओपनएआई का लैंग्वेज मॉडल ChatGPT4 आने वाले दिनों में इतिहास बन जाएगा. खबर है कि ओपनएआई इसके नेक्स्ट जेनरेशन लैंग्वेज मॉडल GPT-5 को जल्द ही पेश करने जा रही है.

ओपनएआई ने नये ट्रेडमार्क के लिए पेटेंट अप्लाई किया है. खबरों की मानें ताे बीते महीने के तीसरे हफ्ते में पेश की गई यूएस पेटेंट और ट्रेडमार्क ऑफिस फाइलिंग से पता चलता है कि लार्ज लैंग्वेज मॉडल पर काम चल रहा है.

चैट जीपीटी-4 हालांकि इस समय सिर्फ कुछ ही महीने पुराना है. जीपीटी-5 के टेक्निकल डिटेल को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है. माना जा रहा है कि नये जेनरेशन के इस मॉडल में एक बहुत बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है.

voicebot.ai की रिपोर्ट के अनुसार, GPT-5 एक डाउनलोड किया जा सकने वाला एक कंप्यूटर प्रोग्राम है जिससे नैचुरल लैंग्वेज प्रॉसेसिंग, जेनरेशन, अंडरस्टैंडिंग और अनालिसिस के लिए ह्यूमन स्पीच और टेक्स्ट के आर्टिफिशियल प्रोडक्शन जैसी एक्टिविटी संभव हो पाती है. इसके साथ, यह ट्रांसलेशन और ट्रांसक्रिप्शन में भी मददगार है.

OpenAI के जीपीटी-5 ट्रेडमार्क एप्लीकेशन में दावा किया गया है कि यह एल्गोरिदम को डेवलप करने, चलाने और विश्लेषण करने में सक्षम है. यह डेटा के संपर्क के जवाब में विश्लेषण, वर्गीकरण और कार्रवाई करना सीखने में सक्षम है.

खबरों की मानें, ताे इसका इस्तेमाल ट्रेडमार्क जेनरेटिव एआई के बहुत व्यापक विवरण के लिए भी किया जाता है. इसका इस्तेमाल आर्टिफिशियल न्यूरल नेटवर्क (कृत्रिम तंत्रिका नेटवर्क) के डेवलपमेंट और एग्जीक्यूशन के लिए किया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










