25 हजार में खरीदें 70 हजार वाला iPhone 14

Updated:
विज्ञापन

apple iphone 14 for rs 25000 – दुनियाभर में प्रीमियम स्मार्टफोन्स में ऐपल आईफोन 14 का अपना ही क्रेज है. आप सबसे कम कीमत में ऐपल आईफोन 14 को खरीद सकते हैं. फोन की खरीद पर बैंक ऑफर के साथ ही साथ, कई तरह के जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर्स दिये जा रहे हैं. इनका फायदा उठाकर आप सस्ते में आईफोन 14 खरीद सकते हैं.

विज्ञापन

Apple iPhone 14 for Rs 25000 : ऐपल के आईफोन का लेटेस्ट मॉडल (latest iphone), ऐपल आईफोन 14 (Apple iPhone 14) खरीदने की अगर आप सोच रहे हैं तो आपके लिए शानदार मौका है. जी हां, आप आईफोन 14 को 25 हजार रुपये के अंदर खरीद सकते हैं. दुनिया भर में प्रीमियम स्मार्टफोन्स (premium smartphone) में ऐपल आईफोन 14 का अपना ही क्रेज है. वहीं, आप सबसे कम कीमत में ऐपल आईफोन 14 (apple iphone 14 at low price) को खरीद सकते हैं. फोन की खरीद पर बैंक ऑफर के साथ ही साथ, कई तरह के जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर्स (apple iphone 14 discount offers) दिये जा रहे हैं. इनका फायदा उठाकर आप सस्ते में आईफोन 14 (apple iphone at cheap rate) खरीद सकते हैं.

Apple iPhone 14 Discount & Offers

ऐपल आईफोन 14 डिस्काउंट और ऑफर्स

ऐपल आईफोन 14 के 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 79,990 रुपये है. इसे फ्लिपकार्ट पर 12 प्रतिशत डिस्काउंट ऑफर के साथ मात्र 69,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. इस फोन की खरीद पर 38,600 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है. इसके साथ ही, 3000 रुपये का एडिशनल एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है. वहीं, एचडीएफसी बैंक कार्ड से खरीदारी करने पर 4000 रुपये की छूट भी दी जा रही है. इस तरह हम देखें, तो फोन की कीमत 24,399 रुपये रह जाती है. फोन को 3,428 रुपये मंथली ईएमआई ऑप्शन में खरीदा जा सकता है. फोन की खरीद पर 1 साल की वारंटी और 6 माह इन – द – बॉक्स एक्सेसरीज पर वारंटी मिल रही है.

Also Read: Smartphone Comparison: 25,000 रुपये से सस्ते ये हैं बेस्ट स्मार्टफोन्स, देखें पूरी लिस्ट

Apple iPhone 14 Features and Specifications

ऐपल आईफोन 14 फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

  • Display – 6.06 inch

  • Resolution – 1170 x 2532

  • Processor – Apple A15 Bionic

  • Storage – 128GB

  • OS – iOS 16

  • Front Camera – 12MP

  • Rear Camera – 12MP + 12MP

  • Battery – 3,279 mAh

  • Dimensions (mm) – 146.70 x 71.50 x 7.80

Apple iPhone 14 Specifications

ऐपल आईफोन 14 स्पेसिफिकेशंस

ऐपल आईफोन 14 स्मार्टफोन की खूबियों के बारे में बात करें तो इसमें एक 6.1 इंच की डिस्प्ले दी गई है. इसका स्क्रीन रेजॉल्यूशन 2532 x1170 पिक्सल का है. इस फोन में सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले दिया गया है. इस फोन का पीक ब्राइटनेस 1200 nits है. इस फोन में आईओएस 16 ऑपरेटिंग सिस्टम सपोर्ट दिया गया है. यह फोन A15 Bionic चिपसेट के साथ आता है. यह फोन 12MP का ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ लैस होकर आता है. वहीं, इसके फ्रंट में भी 12MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. फोन का वजन 172 ग्राम है. इस फोन के डाइमेंशंस की बात करें तो इसकी लंबाई – 146.70, चौड़ाई – 71.50, और मोटाई – 7.80 मिलीमीटर है.

Also Read: फ्लैगशिप Vivo X100 5G स्मार्टफोन जल्द होगा भारत में लॉन्च, पाएं स्पेसिफिकेशन्स और खूबियों की जानकारी

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola