Happy Diwali 2022: आपके गैजेट की स्क्रीन रोशन कर देगा Google, जानें क्या है ट्रिक

गूगल के इस सरप्राइज को आजमाने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है. गूगल सर्च बॉक्स में आपको सिर्फ एक शब्द टाइप करना है और एंटर का बटन दबा देना है. ऐसा करते ही दिवाली पर आपके घर-द्वार के साथ-साथ आपके डेस्कटॉप/कंप्यूटर की स्क्रीन भी दीयों की रोशनी से जगमगा उठेगी.
Google Diwali 2022: रोशनी के पर्व दिवाली (Happy Diwali 2022) की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. भारत के सबसे बड़े त्योहारों में से एक, दीपावली (Deepawali) की रात लोग अपना घर – द्वार – आंगन रोशन कर मां लक्ष्मी (Goddess Lakshmi) का स्वागत करते हैं. भारत में इस त्योहार को लेकर लोगों के जुड़ाव को देखते हुए सर्च इंजन गूगल (Google) ने यूजर्स को एक स्पेशल सरप्राइज दिया है. इसके जरिये आप अपने गैजेट की स्क्रीन को रोशनी से जगमगा सकते हैं.
गूगल के इस सरप्राइज को आजमाने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है. गूगल सर्च बॉक्स में आपको सिर्फ एक शब्द टाइप करना है और एंटर का बटन दबा देना है. ऐसा करते ही दिवाली पर आपके घर-द्वार के साथ-साथ आपके डेस्कटॉप/कंप्यूटर की स्क्रीन भी दीयों की रोशनी से जगमगा उठेगी. Google के दिवाली सरप्राइज काे चेक करने के लिए सबसे पहले गूगल के ब्राउजर पर ‘Diwali’ लिख कर सर्च करें.
Also Read: Whatsapp ने भारत में पेश किये शानदार Diwali Stickers, जानिए डाउनलोड और शेयर करने का तरीका
Google के ब्राउजर पर ‘Diwali’ सर्च करने पर आपकी स्क्रीन पर एक पेज खुल जाएगा, जहां एक एनिमेटेड दीया नजर आयेगा. आपको उस दीये पर क्लिक करना है. उस दीये पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर ढेर सारे दीये दिखने लगेंगे. इनमें से एक दिया जल रहा होगा और बाकी सभी दीयों को आपको जलाना है. इन दीयों को जलाने के लिए आपको जलते दीये को ड्रैग करने इन दीयों के ऊपर लाना होगा. ऐसा करते ही सभी बुझे हुए दीये जलने लगेंगे. सभी दीये जल जाने के बाद आपके डेस्कटॉप का स्क्रीन जगमगा उठेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










