New Bike Launch: डुकाटी ने स्क्रैम्बलर 1100 ट्रिब्यूट उतारी, कीमत 12.89 लाख रुपये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Mar 2022 5:53 AM
New Bike Launch: लक्जरी बाइक बनाने वाली कंपनी डुकाटी ने भारतीय बाजार में 'स्क्रैम्बलर 1100 ट्रिब्यूट प्रो' मोटरसाइकिल पेश की है.
New Bike Launch : लक्जरी बाइक बनाने वाली कंपनी डुकाटी (Ducati) ने भारतीय बाजार में ‘स्क्रैम्बलर 1100 ट्रिब्यूट प्रो’ (Ducati Scrambler 1100 Tribute Pro) मोटरसाइकिल पेश की है. दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 12.89 लाख रुपये है.
डुकाटी इंडिया ने इसे भारतीय बाजार में पेश करते हुए कहा कि 1079 सीसी इंजन से लैस यह मोटरसाइकिल 86 हॉर्स पावर की ताकत पैदा करती है. इस मोटरसाइकिल को एयर-कूल्ड ट्विन-सिलेंडर इंजन के साथ पेश कर डुकाटी ने इतिहास को नया कलेवर देने की कोशिश की है.
Also Read: Scrambler और Panigale सहित 11 नये मॉडल्स के साथ 2022 अपने नाम करेगी Ducati
पहली बार इस इंजन को पचास साल पहले वर्ष 1971 में डुकाटी 750जीटी में पेश किया गया था. डुकाटी इंडिया के प्रबंध निदेशक बिपुल चंद्र ने कहा, यह इस साल की हमारी पहली पेशकश है. स्क्रैम्बलर 1100 ट्रिब्यूट पीआरपी मोटरसाइकिल में प्रतिष्ठित एयर कूल्ड एल-ट्विन इंजन दिया गया है. (इनपुट : भाषा)
Also Read: Ducati लायी 950cc की नयी स्पोर्ट्स बाइक Hypermotard, कीमत 13 लाख से शुरू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










