चोर होने के संदेह में युवक की सामूहिक पिटाई, गयी जान

राज्य में मॉब लिंचिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. रविवार को कोलकाता पुलिस अधीन भांगड़ डिविजन के भांगड़ बाजार में सामूहिक पिटाई में एक युवक की जान चली गयी. उसे चोर होने के संदेह में बेरहमी से पीटा गया.
कोलकाता . राज्य में मॉब लिंचिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. रविवार को कोलकाता पुलिस अधीन भांगड़ डिविजन के भांगड़ बाजार में सामूहिक पिटाई में एक युवक की जान चली गयी. उसे चोर होने के संदेह में बेरहमी से पीटा गया. घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान अजगर मोल्लाह के रूप में हुई है. वह फूलबाड़ी इलाके का रहनेवाला था.
भांगड़ डिवीजन के डीसी सैकत घोष ने बताया कि घटनास्थल के पास स्थित एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगालने के बाद पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा. इस मामले में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जायेगा. उधर, घटना के बाद से इलाके के लोगों में भारी आक्रोश है. तनावपूर्ण हालात को देखते हुए क्षेत्र में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




