हुगली में करंट लगने से युवक की मौत

करंट की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गयी. मृतक का नाम आकाश सिंह बताया गया है, जो चुंचुड़ा नगरपालिका के वार्ड संख्या 22 के दत्ता कॉलोनी का निवासी था
हुगली. करंट की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गयी. मृतक का नाम आकाश सिंह बताया गया है, जो चुंचुड़ा नगरपालिका के वार्ड संख्या 22 के दत्ता कॉलोनी का निवासी था. बताया जाता है कि दोस्तों के साथ वह रोजाना चुंचुड़ा कृषि फार्म में दौड़ने जाता था. कृषि फार्म चुंचुड़ा स्टेशन के पास चावल अनुसंधान केंद्र के अधीन है. रविवार सुबह आकाश हमेशा की तरह वहां दौड़ने गया था. उसके साथ उसका दोस्त सागर विश्वास भी था. प्रैक्टिस करने के बाद वे ट्यूबवेल के पानी में नहाने चले गये. बताया जाता है कि ट्यूबवेल की पाइप छूते ही आकाश को करंट लग गया. वह बेहोश हो गया. वहां काम करने मजदूरों की मदद से उसका दोस्त उसे चुंचुड़ा सदर इमामबाड़ा अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया. आकाश के पिता लक्ष्मी नारायण सिंह दिहाड़ी मजदूर हैं. आकाश घर का सबसे बड़ा बेटा था.
उसका एक भाई और बहन है. वह परिवार का भरण-पोषण करने के लिए नौकरी पाने की कोशिश कर रहा था. उसकी मौत से उसके पड़ोसी और दोस्त भी दुखी हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










