चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार

सामानों की चोरी कर अपने घर छिपाने जा रहा था तभी स्थानीय लोगों को शक हुआ
बीरभूम. जिले के सिउड़ी थाना इलाके के हाट जन बाजार के पास से पुलिस ने शनिवार आधी रात को एक मकान में चोरी करने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया की आरोपी थाना क्षेत्र के माठ पाड़ा इलाके में एक मकान से दो कीमती मोबाइल और अन्य सामानों की चोरी कर अपने घर छिपाने जा रहा था तभी स्थानीय लोगों को शक हुआ. पूछताछ के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी. इसके बाद पुलिस ने चोरी के सामान को जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को रविवार सुबह सिउड़ी अदालत में पुलिस ने पेश किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










