कमरे में छोटी बहन की हुई मौत, शव के पास में बैठी मिली वृद्धा

Updated at : 28 Apr 2024 11:15 PM (IST)
विज्ञापन
कमरे में छोटी बहन की हुई मौत, शव के पास में बैठी मिली वृद्धा

महानगर के नारकेलडांगा थानाक्षेत्र स्थित षष्ठी तला रोड में कमरे में छोटी बहन के शव के पास वृद्धा को बैठा पाया गया.

विज्ञापन

कोलकाता.

महानगर के नारकेलडांगा थानाक्षेत्र स्थित षष्ठी तला रोड में कमरे में छोटी बहन के शव के पास वृद्धा को बैठा पाया गया. घटना शनिवार रात की है. कमरे से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने इसकी खबर नारकेलडांगा थाने की पुलिस को दी. पुलिस ने आकर छाया राय (73) नामक एक महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. उसी कमरे से उसकी बड़ी बहन डॉली पाल (80) को वहां से एनआरएस मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया.

पुलिस को इलाके के लोगों ने बताया कि कुछ दिनों से दोनों बहनों को कमरे से बाहर निकलते नहीं देखा जा रहा है. शनिवार रात को कमरे से दुर्गंध आने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गयी. पुलिस कमरे में पहुंची, तो हैरान रह गयी. कमरे में छाया राय की मौत काफी पहले होने के कारण शव सड़ने लगा था. छाया अपनी बड़ी अविवाहित बहन के साथ नारकेलडांगा इलाके में रह रही थी. छाया की मौत होने के बाद डॉली उसे सोया हुआ मानकर उसके उठने का इंतजार कर रही थी. चिकित्सकों का प्राथमिक अनुमान है कि उम्र जनित बीमारियों के कारण ही उसकी मौत हुई होगी. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola