प्रेमिका को वीडियो कॉल कर युवक ने लगा ली फांसी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 May 2024 12:20 AM
त्रिकोणीय प्रेम से परेशान एक युवक ने प्रेमिका को वीडियो कॉल कर फांसी लगा ली. मृतक का नाम शुभो दास था. घटना उत्तर 24 परगना जिले के पानीहाटी रामकृष्ण पार्क इलाके में हुई.
त्रिकोणीय प्रेम का है मामला बैरकपुर. त्रिकोणीय प्रेम से परेशान एक युवक ने प्रेमिका को वीडियो कॉल कर फांसी लगा ली. मृतक का नाम शुभो दास था. घटना उत्तर 24 परगना जिले के पानीहाटी रामकृष्ण पार्क इलाके में हुई. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शुभो का स्थानीय एक लड़की से पिछले चार सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. हालांकि, परिवार कहना है कि हाल ही में दोनों के रिश्तों में खटास आ गयी थी. इसी बीच उसकी प्रेमिका की नजदीकियां एक अन्य युवक के साथ बढ़ने लगी, जिससे शुभो तनाव में रहने लगा. इसे लेकर शुभो का अक्सर अपनी प्रेमिका राय दास से बहस होती थी. कथित तौर पर शुक्रवार को शुभो ने अपनी प्रेमिका राय दास को वीडियो कॉल कर फांसी लगा ली. खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










